स्पोर्ट्स
पूर्व क्रिकेटर पंकज सिंह ने कहा, CSK एक मजबूत टीम है वह अगले कुछ मैचों में जरूर वापसी करेगी.
डीएनए हिंदी: IPL 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) हार की हैट्रिक जमा चुकी है. पिछले तीन मुकाबलों में सीएसके वैसी नहीं दिखी जिसके लिए वह जानी जाती है. जब कोई बड़ी टीम लगातार हार का सामना करती है तो इसके पीछे कई कारण और उसके समाधान भी होते हैं. इसी विषय पर डीएनए हिंदी ने टीम इंडिया और राजस्थान के पूर्व क्रिकेटर पंकज सिंह से बात की. पंकज सिंह ने बताया है कि सीएसके आईपीएल 2022 में किस तरह वापसी कर सकती है.
पंकज ने कहा, टी 20 फॉर्मेट कुछ ऐसा है कि एक बार टीम हारने लगती है तो कॉन्फिडेंस और स्पिरिट बिगड़ने लग जाता है लेकिन सीएसके एक मजबूत टीम है वह अगले कुछ मैचों में जरूर वापसी करेगी.
“Did I pull it off like B C Lara?”
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 5, 2022
Yes, We C Lara here! 🦁#Yellove #WhistlePodu 🦁💛 pic.twitter.com/NHoHRVKsiY
टीम का कॉम्बिनेशन
पंकज ने कहा, टीम का कॉम्बिनेशन सबसे बड़ा मुद्दा है. चाहे बॉलिंग कॉम्बिनेशन हो चाहे बैटिंग कॉम्बिनेशन, टीम को दोनों ही तरफ अच्छे परिणाम नहीं मिल रहे हैं. अच्छी पार्टनरशिप के लिए खास तौर पर टॉप ऑर्डर को परफॉर्म करना जरूरी है. ओपनिंग में गायकवाड या उथप्पा का स्थान बदलकर देखा जा सकता है. अभी तक सीएसके को जीत तक ले जाने वाला प्लेयर दिखाई नहीं दिया है. टीम के लिए स्पिरिट और कॉम्बिनेशन बेहद जरूरी है.
बॉलिंग में क्या बदलाव हो?
पंकज ने कहा, बॉलिंग बहुत बड़ा रोल प्ले करती है. भले ही आपने 200 प्लस स्कोर किया हो लेकिन कभी विपक्ष को कमजोर समझकर रन नहीं जाने देने चाहिए. सीएसके के गेंदबाज रन लुटा रहे हैं. टीम को अपने बॉलिंग पक्ष में कोई न कोई बदलाव जरूर करना चाहिए. महीश थीक्षाना और क्रिस जॉर्डन को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहिए.
Jump Start ⏩ Summer
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 5, 2022
#Yellove #WhistlePodu 🦁💛 pic.twitter.com/EKdvhhElXt
कप्तानी का रोल?
पंकज ने कहा, कप्तानी का रोल बेहद अहम है. धोनी निश्चित तौर पर अनुभवी कप्तान रहे हैं और सही या गलत के निर्णय की जिम्मेदारी भी लेते आए हैं लेकिन ग्राउंड पर उनके मौजूद रहने के बावजूद जडेजा बेहतर डिसिजन नहीं ले पा रहे हैं. धोनी भी उन्हें एक स्तर पर ही मदद कर सकते हैं इसलिए जडेजा का कॉन्फिडेंस प्ले नहीं हो पा रहा है.
जडेजा को निर्णय लेने में हिचक हो रही है क्योंकि कहीं न कहीं उनके मन में चल रहा होता है कि धोनी यह निर्णय लेते तो कैसे लेते? मेरा यह डिसिजन सही होगा या नहीं. यानी वह निर्णय लेने में आत्मविश्वास नहीं दिखा पा रहे हैं. चेन्नई की खराब फील्डिंग भी टीम का मनोबल तोड़ रही है.
अगले मैच में क्या बदलाव होगा?
टीम की प्लेइंग इलेवन में अगले मैच में कोई न कोई बदलाव जरूर देखने को मिलेगा. सीएसके किसी ऑलराउंडर को लेकर आएगी या फिर बैटिंग ऑर्डर को चेंज करेगी. सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सीएसके अगले मैच में स्ट्रैटेजी चेंज करेगी.
गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.
हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.