Advertisement

IPL 2025: राशिद खान ने पंजाब किंग्स के खिलाफ तोड़ा बुमराह का रिकॉर्ड, दिया अपने होने का सबूत...

गुजरात टाइटन्स (जीटी) के कलाई के स्पिनर राशिद खान ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ आईपीएल 2025 के मैच 5 के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 150 विकेट पूरे करते ही जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Latest News
IPL 2025: राशिद खान ने पंजाब किंग्स के खिलाफ तोड़ा बुमराह का रिकॉर्ड, दिया अपने होने का सबूत...
Add DNA as a Preferred Source

अफगानिस्तान और गुजरात टाइटन्स (GT) के ऑलराउंडर राशिद खान ने 26 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के मैच 5 के दौरान जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड तोड़ दिया. राशिद ने मैच के सातवें ओवर में पंजाब किंग्स के प्रियांश आर्य को आउट करते ही IPL में 150 विकेट पूरे कर लिए. राशिद ने अपने IPL डेब्यू पर युवा खिलाड़ी प्रियांश आर्य को उस वक्त आउट किया, जब वह 23 गेंदों में 47 रनों की निर्णायक पारी खेल रहे थे. प्रियांश का विकेट राशिद के लिए मील का पत्थर इसलिए भी साबित हुआ, क्योंकि इस विकेट से उन्होंने जसप्रीत बुमराह को पीछे कर दिया.

बताते चलें कि 150 विकेट पूरे करने के लिए राशिद ने 122 मैच खेले और और IPL के इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए. इस सूची में राशिद ने बुमराह को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए 124 मैच खेले थे.

इसके अलावा युजवेंद्र चहल (118 मैच) आईपीएल में 150 विकेट लेने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी हैं, जबकि लसिथ मलिंगा (105 मैच) ऐसा करने वाले  तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी हैं.

राशिद आईपीएल में 122 पारियों में 22 की औसत और 6.86 की इकॉनमी से 150 विकेट लेकर संयुक्त रूप से 11वें सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं. राशिद का अब तक का सबसे बेहतरीन आईपीएल सीज़न 2023 था जब उन्होंने 17 पारियों में 20.44 की औसत से 27 विकेट लिए थे.

उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ़ सीज़न में हैट्रिक भी ली, लेकिन तब उन्हें अपनी इस उपलब्धि का कोई विशेष फायदा इसलिए नहीं हुआ क्योंकि रिंकू सिंह ने लगातार पांच छक्के लगाकर कोलकाता को जीत दिलाई थी.

बहरहाल जिक्र गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए मुकाबले का हुआ है. तो यह बता देना भी बहुत जरूरी है कि आर्य के विकेट के अलावा, पंजाब के खिलाफ राशिद का प्रदर्शन नार्मल था. इस मैच में उन्होंने चार ओवरों में 48 रन लुटाए और सिर्फ़ एक विकेट लिया.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement