Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

पूर्व विकेटकीपर Vijay Yadav की किडनी खराब, मदद के लिए बढ़े हाथ 

55 वर्षीय यादव एक शानदार विकेटकीपर और निचले क्रम के बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं.

पूर्व विकेटकीपर Vijay Yadav की किडनी खराब, मदद के लिए बढ़े हाथ 

पूर्व क्रिकेटर विजय यादव की मदद के लिए लोग आगे आए हैं.  

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एक टेस्ट और 19 एकदिवसीय मैच खेलने वाले भारत के पूर्व विकेटकीपर विजय यादव की किडनी खराब हो गई है. उन्हें इलाज के लिए आर्थिक मदद की सख्त जरूरत है. क्रिकेट राइटर्स ने ट्विटर पर यादव की स्थिति बताई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व क्रिकेटरों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन भी पूर्व खिलाड़ी की मदद कर रहा है. कुछ पत्रकारों ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को इस मामले में पहल करनी चाहिए. 

55 वर्षीय यादव एक शानदार विकेटकीपर और निचले क्रम के बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं. मार्च 1993 में दिल्ली में जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने एकमात्र टेस्ट खेला था. यादव ने जिम्बाब्वे की पहली पारी में दो विकेट स्टंपिंग से आउट किए. जिसमें दिग्गज एंडी फ्लावर शामिल थे. विजय ने फ्लावर को 115 रन पर आउट किया था. उन्होंने दूसरी पारी में भी कैच लपका. बल्ले से उन्होंने पारी में 25 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली. इस मैच में विनोद कांबली ने 301 गेंदों पर 227 रन बनाए. 

यह भी पढ़ें: IPL 2022 RCB VS SRH: दिनेश कार्तिक की तबाही के आगे नतमस्तक हुए विराट कोहली, Video 

1992 में किया था डेब्यू 
यादव ने 19 वनडे मैच भी खेले. जिसमें 118 रन बनाए और 19 विकेट आउट (12 कैच और सात स्टंपिंग) किए. उन्होंने दिसंबर 1992 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ब्लूमफ़ोन्टेन में अपना वनडे डेब्यू किया. आखिरी वनडे नवंबर 1994 में कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. उन्होंने 1987 और 1999 के बीच 89 प्रथम श्रेणी मैच खेले, जिसमें उन्होंने 201 के हाईऐस्ट स्कोर के साथ 3988 रन बनाए. उन्होंने 237 कैच लिए और 46 स्टंपिंग की. 

यह भी पढ़ें: Cheteshwar Pujara County: चेतेश्वर पुजारा ने मचाई तबाही, 4 मैचों में 143.40 की एवरेज से ठोक डाले 717 रन

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement