Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

66 की उम्र में शादी करेगा यह भारतीय क्रिकेटर, 28 साल छोटी है दुल्हन

अरुण और बुलबुल काफी समय से एक दूसरे को जानते हैं और अच्छे दोस्त भी हैं. फिलहाल इनकी शादी की तैयारियां जोरों पर हैं.  

66 की उम्र में शादी करेगा यह भारतीय क्रिकेटर, 28 साल छोटी है दुल्हन
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत के पूर्व क्रिकेटर वह मशहूर कमेंटेटर अरुण लाल शादी करने जा रहे हैं. वह 66 साल की उम्र में दूसरी शादी करने वाले हैं. अरुण की होने वाली पत्नी का नाम बुलबुल साहा है. वह 38 साल की हैं. यानी उम्र का फर्क देखा जाए तो बुलबुल उनसे 28 साल छोटी हैं.

अरुण और बुलबुल काफी समय से एक दूसरे को जानते हैं और अच्छे दोस्त भी हैं. फिलहाल इनकी शादी की तैयारियां जोरों पर हैं.  खबरों की मानें तो अरुण लाल ने शादी के कार्ड छपवा लिए हैं और ये कार्ड बंटने भी शुरू हो चुके हैं. यह शादी 2 मई को कोलकाता के पीयरलेस इन होटल में होगी. शादी के बाद एक शानदार रिसेप्शन होस्ट किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: भारत के इस शहर में 1 रुपये लीटर बिक रहा Petrol, घंटों लाइनों में खड़े रहे लोग

अरुण लाल की पहली पत्नी रीना थीं. दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लिया.सूत्रों की मानें तो रीना काफी लंबे समय से बीमार चल रही हैं. उनकी इच्छा से ही अरुण दूसरी शादी कर रहे हैं. अरुण और बुलबुल ने एक महीने पहले ही सगाई की है जबकि वे काफी लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं.

यह भी पढ़ें: Covid-19 4th wave: झारखंड में बढ़ रहे कोविड केस, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement