स्पोर्ट्स
74 मैचों के साथ टूर्नामेंट में 12 डबलहेडर भी देखने को मिलेंगे.
डीएनए हिंदी: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें संस्करण में इस बार दो नई टीमों सहित कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी. दो नई टीमों के जुड़ने से जाहिर है रोमांच पहले से ज्यादा होगा. क्रिकेट की सबसे लोकप्रिय और अमीर टी20 लीग में एंटरटेनमेंट का डोज बढ़ाने के लिए इस बार कई भाषाओं में कमेंट्री होगी. खास बात यह है कि पहली बार लीग में प्रशंसकों के लिए गुजराती कमेंटरी भी पेश की जाएगी. 2011 के बाद दो नई टीमें गुजरात टाइटन्स (जीटी) और लखनऊ सुपर जायंट्स ( LSG) के जुड़ने से सालों बाद दस-टीमें क्रिकेट का रोमांच बढ़ाती नजर आएंगी.
आईपीएल 2022 की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है जिसमें पिछले संस्करण के फाइनल में पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहला मुकाबला खेलेंगी. टूर्नामेंट में कुल 74 मैचों के साथ टूर्नामेंट में 12 डबलहेडर भी देखने को मिलेंगे. 70 लीग चरण के मैच महाराष्ट्र के चार स्थानों- वानखेड़े स्टेडियम, ब्रेबोर्न स्टेडियम, डीवाई पाटिल स्टेडियम और पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले जाएंगे. प्लेऑफ के चार मैचों के स्थान बाद में तय किए जाएंगे. टूर्नामेंट का पहला डबल हैडर 27 मार्च रविवार को खेला जाएगा.
मराठी और गुजराती में कमेंटरी
टूर्नामेंट के शुरू होने से कुछ ही दिन कमेंटरी टीम में नए इनोवेशन जोड़ने की बात सामने आई है. पहली बार फैन्स के लिए मराठी और गुजराती भाषाओं में भी कमेंटरी पेश की जाएगी. आमतौर पर अंग्रेजी और हिंदी के अलावा टूर्नामेंट के आधिकारिक प्रसारकों ने भी अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के अलावा पिछले कुछ वर्षों में दर्शकों को तमिल और कन्नड़ कमेंट्री से मंत्रमुग्ध करने में कामयाबी हासिल की है. अब गुजराती और मराठी भाषाओं को भी मिश्रण में जोड़ा गया है.
#AD Fans of @gujarat_titans, are you ready to show your moves?
— hardik pandya (@hardikpandya7) March 17, 2022
After all, #TATAIPL ka time hai aur aise mein Cricket ka dandiya raas - #YehAbNormalHai!
#TATAIPL - Mar 26 onwards | @StarSportsIndia aur Disney+Hotstar par pic.twitter.com/UI33crs8G8
डिज्नी स्टार के हेड (स्पोर्ट्स) संजोग गुप्ता ने इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से कहा, हम यह दिखाना चाहते हैं कि आईपीएल पिछले 14 संस्करणों से कैसे अलग है और इसमें क्या नया है. इस बार आईपीएल में शनिवार और रविवार को बंगाली और मलयालम में कमेंट्री होगी. इसके अलावा हम पूरे टूर्नामेंट की कमेंट्री मराठी भाषा में भी करेंगे.
74 मैच मराठी में
संजोग ने कहा, भारत में कोई दूसरा राज्य महाराष्ट्र जितना क्रिकेट नहीं देखता है. बाजार के हिसाब से और इस बार आईपीएल में 74 मैच मराठी भाषा में दिखाए जाएंगे. इसके अलावा गुजरात की टीम नई है इसलिए हम पहली बार गुजराती कमेंटरी कर रहे हैं. रिपोर्टों के अनुसार, गुजराती कमेंट्री पैनल में पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज नयन मोंगिया, अनुभवी ऑलराउंडर इरफान पठान, पूर्व-स्टंपर और चयनकर्ताओं के अध्यक्ष किरण मोरे और गुजरात के लोकप्रिय रेडियो जॉकी में से एक शामिल होंगे.