Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

FIFA World Cup: 'गोल्डन बूट' विनर को इस साल कितना मिलेगा पैसा? जानिए किन खिलाड़ियों को मिल चुका है ये खास अवार्ड

FIFA World Cup 2026: 11 जून 2026 से फुटबॉल का महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप 2026 शुरू हो रहा है. फीफा वर्ल्ड कप की बात आती है तो गोल्डन बूट भी चर्चा तेज हो जाती है. आज हम इसी के बारे में बात करेंगे. आइए जानें गोल्डन बूट होता क्या है, किसे मिलता है ये अवार्ड, अब तक किन्हें मिल चुका है ये खास अवार्ड...

Latest News
FIFA World Cup: 'गोल्डन बूट' विनर को इस साल कितना मिलेगा पैसा? जानिए किन खिलाड़ियों को मिल चुका है ये खास अवार्ड

Golden Boot- FIFA Golden Boot Winners List

Add DNA as a Preferred Source

Golden Boot- FIFA Golden Boot Winners List: 11 जून 2026 से फुटबॉल का महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup) शुरू हो रहा है. 11 जून से 19 जुलाई (भारतीय समयानुसार 12 जून से 20 जुलाई) तक चलने वाला यह टूर्नामेंट इस बार यूएसए, मेक्सिको और कनाडा की मेजबानी में खेला जाएगा. इस विश्व कप में 48 टीमें हिस्सा लेंगी. लियोनेल मेसी और क्रिस्टीयानो रोनाल्डो जैसे दिग्गज खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं.  फीफा वर्ल्ड कप की बात आती है तो गोल्डन बूट भी चर्चा तेज हो जाती है. आज हम इसी के बारे में बात करेंगे. आइए जानें गोल्डन बूट होता क्या है, यह किसे दिया जाता है. क्या यह वाकई सोने से बना होता है और ये खास अवार्ड किसे मिल चुका है... 

कब और किसे मिलता है ये खास अवार्ड? 

गोल्डन बूट की बात करें तो यह उस खिलाड़ी को मिलता है, जो फीफा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करता है. यानी वर्ल्ड कप 2026 में जो भी खिलाड़ी सबसे ज्यादा गॉल करेगा उसे गोल्डन बूट से सम्मानित किया जाएगा. बता दें कि अब तक के इतिहास में ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं है जो गोल्डन बूट एक से ज्यादा बार जीता हो.

क्या असली सोने का होता है गोल्डन बूट? 

गोल्डन बूट का नाम सुनते ही सबसे पहले मन में यही सवाल आता है कि क्या यह सच में पूरा सोने का होता है? जवाब है नहीं, गोल्डन बूट शुद्ध सोने से नहीं बना होता है. इसकी कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है.  लेकिन, 3 करोड़ और 4.76 करोड़ रुपये के बीच मानी जाती है. असल में यह कई धातुओं के मिश्रण से तैयार होता है. इनमें पीतल भी शामिल है. बाद में बूट पर सोने का रंग चढ़ाया जाता है. गोल्डन बूट का वजन लगभग एक किलोग्राम होता है. बता दें कि फीफा की तरफ से किसी भी तरह की प्राइज मनी गोल्डन बूट विनर को नहीं मिलती है. 

अब तक किन खिलाड़ियों को मिल चुका है गोल्डन बूट

बता दें कि पिछले वर्ल्ड कप यानी 2022 में यह अवॉर्ड फ्रांस के कीलियन एम्बापे ने जीता था, जिन्होंने पूरे वर्ल्ड कप में कुल 8 गोल किए थे. इसके अलावा पहले फीफा विश्व कप (1930) में सबसे ज्यादा 8 गोल करने वाले अर्जेंटीना के खिलाड़ी गिलर्मो स्टेबल (Guillermo Stábile) को टूर्नामेंट का पहला गोल्डन बूट विजेता माना जाता है. वहीं सबसे ज्यादा गोल करके गोल्डन बूट जीतने वाले खिलाड़ी फ्रांस के जस्ट फॉन्टेन (Just Fontaine) हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा 13 गोल किए थे. 

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: ट्रॉफी के साथ बरसेगा पैसा! जानें इस बार चैंपियन को कितनी मिलेगी इनामी राशि

 

1962, जब 6 खिलाड़ियों ने जीता गोल्डन बूट

1962 के इस ऐतिहासिक विश्व कप में 6 खिलाड़ियों द्वारा 4-4 गोल करने का रिकॉर्ड विश्व कप इतिहास में एक अनूठी मिसाल बन गया था, जो आज तक नहीं टूटी है. बता दें कि 1962 विश्व कप में गारिंचा (ब्राजील), वावा (ब्राजील), लियोनेल सांचेज़ (चिली), वैलेन्टिन इवानोव (सोवियत संघ), द्राज़न जेरकोविच (यूगोस्लाविया) और फ्लोरियन अल्बर्ट (हंगरी) संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 4-4 गोल कर गोल्डन बूट के विजेता बने थे. आइए जानें अब तक यह अवार्ड किन खिलाड़ियों को मिल चुका है. नीचे दिए गए तालिका में देखें पूरी लिस्ट... 

साल                   खिलाड़ी/देश           गोल

1930

 गिलर्मो स्टैबिल (Guillermo Stábile) अर्जेंटीना

    8
1934 ओल्ड्रिच नेजेडली (Oldřich Nejedlý) चेकोस्लोवाकिया     5
1938 Leônidas (लियोनिडास) ब्राज़ील     7
1950 एडमिर मार्केस (Ademir Marques de Menezes) ब्राज़ील     9
1954 सैंडोर कोक्सिस (Sándor Kocsis) हंगरी     11
1958  जस्ट फॉन्टेन (Just Fontaine) फ्रांस      13
1962  6 खिलाड़ी (अलग-अलग देश)     4-4
1966 यूसेबियो (Eusébio) पुर्तगाल      9
1970 गर्ड मुलर (Gerd Müller) पश्चिम जर्मनी    10
1974 ग्रेज़गोरज़ बोल्सलॉ लाटो (Grzegorz Bolesław Lato) पोलैंड      7
1978 मारियो केम्पेस (Mario Kempes) अर्जेंटीना     6 
1982 पाओलो रॉसी (Paolo Rossi) इटली     6
1986 गैरी लाइनकर (Gary Lineker) इंग्लैंड      6
1990 साल्वाटोर शिलैसी (Salvatore Schillaci) इटली      6
1994 क्रिस्टो स्टोइचकोव (बुल्गारिया) और ओलेग सालेन्को (रूस)     6-6
1998 दावोर शुकर (Davor Šuker) क्रोएशिया      6
2002 रोनाल्डो (Ronaldo Luís Nazário de Lima) ब्राजील      8
2006 मिरोस्लाव क्लोस (Miroslav Klose) जर्मनी      5
2010 थॉमस मुलर (Thomas Müller) जर्मनी      5
2014 जेम्स रोड्रिगेज (James Rodríguez) कोलंबिया     6
2018 हैरी केन (Harry Kane) इंग्लैंड      6 
2022 किलियन एम्बाप्पे (Kylian Mbappé)  फ्रांस     8

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement