Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

CSK की नन्ही फैन के साथ Dhoni का झारखंडी एक्सेंट, यह बहुत हल्की है...देखें Video

सीएसके ने बच्ची के साथ फोटो ट्वीट किया है.

Latest News
CSK की नन्ही फैन के साथ Dhoni का झारखंडी एक्सेंट, यह बहुत हल्की है...देखें Video

ms dhoni

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आर्मी, क्रिकेट, कार और पेट्स से प्यार जगजाहिर है. आए दिन ऐसी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं लेकिन ताजा वीडियो बेहद खास है क्योंकि इस वीडियो में माही एक नन्ही बच्ची को पुचकारते और उसके साथ खेलते नजर आ रहे हैं. 

वीडियो की एक और खास बात है कि लोकल बॉय माही को झारखंडी एक्सेंट में यह भी कहते सुना जा सकता है ''यह बहुत हल्की है. तुमको पकड़ना पड़ेगा, मेरे साथ थोड़ी रहेगी.''

चेन्नई सुपर किंग्स को सपोर्ट

इस वीडियो की कई खास बात हैं. जिनमें से एक उस बच्ची के कपड़े का कलर है. दरअसल बच्ची ने पीले रंग के कपड़े पहन रखे हैं और यही कलर सीएसके की जर्सी का रंग है. चेन्नई सुपर किंग ऑफिशल पेज पर भी इस तस्वीर को शेयर किया गया है और फैन्स इसे खूब लाइक भी कर रहे हैं. 

बच्चों से है खासा लगाव
धोनी को बच्चों से भी काफी लगाव है. अक्सर वह बेटी जीवा के साथ खेलते नजर आते हैं. टीम इंडिया का पोस्ट मैच सेलिब्रेशन हमने कई बार देखा है जिसमें एक तरफ टीम ट्रॉफी के साथ सेलिब्रेट करते नजर आती है तो वहीं दूसरी तरफ महेंद्र सिंह धोनी अपनी बेटी जीवा को मैदान में ही खेलाते नजर आते हैं. वहीं मैच के बाद नन्हे फैन्स को sign किया हुआ बॉल भी गिफ्ट करते देखा गया है. आपने इसी अंदाज की वजह से धोनी के फैन्स करोड़ों में हैं. 

कामरान जलीली की रिपोर्ट 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement