Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

CSK vs KKR: पहले ही मैच में नए कप्तान रवींद्र जडेजा के सामने चुनौती, तीन बड़े खिलाड़ी नदारद

ऑलराउंडर मोईन अली वीजा मुद्दे के कारण भारत देरी से पहुंचे हैं.

Latest News
CSK vs KKR: पहले ही मैच में नए कप्तान रवींद्र जडेजा के सामने चुनौती, तीन बड़े खिलाड़ी नदारद

csk vs kkr IPL 2022 first match

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए​ हिंदी: सीएसके के नवनियुक्त कप्तान रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के सामने आईपीएल के ओपनिंग मैच को लेकर बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है. आईपीएल 2022 का ओपनिंग मैच 26 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेला जाएगा. इससे पहले जडेजा के सामने CSK के तीन बड़े खिलाड़ी मोइन अली, दीपक चाहर और ड्वेन प्रिटोरियस की जगह की चुनौती सामने आ गई है. 

IPL 2022: संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स को अनफॉलो किया, टूर्नामेंट से पहले ही बड़ा झगड़ा

मोईन अली वीजा मुद्दे के कारण भारत देरी से पहुंचे हैं. उन्हें अभी क्वारंटीन में रहना होगा. दीपक चाहर चोट के कारण बाहर हैं. ड्वेन प्रिटोरियस बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की एकदिवसीय श्रृंखला के बाद ही उपलब्ध होंगे. ऐसे में जडेजा को तय करना है कि मोईन अली, प्रिटोरियस और चाहर की जगह कौन लेता है? प्लेइंग इलेवन में अली की जगह ड्वेन ब्रावो को लेने की पूरी संभावना है. 

रुतुराज-कॉनवे करेंगे शुरुआत 
सीएसके के ओपनर रुतुराज गायकवाड़ पहले मैच के लिए पूरी तरह से फिट और तैयार हैं. डेवोन कॉनवे उनके ओपनिंग पार्टनर होंगे जबकि रॉबिन उथप्पा तीसरे नंबर पर होंगे. अंबाती रायडू चौथे और रवींद्र जडेजा पांचवें स्थान पर उतर सकते हैं. मिशेल सेंटनर को पहले मैच में जगह बनाना मुश्किल होगा क्योंकि जडेजा के बाएं हाथ के दो स्पिनरों के साथ जाने की संभावना नहीं है. के युवा लेग स्पिनर प्रशांत सोलंकी को पहले मैच में मौका मिल सकता है. 

अगले साल से हो सकता है छह टीमों का Women IPL, बीसीसीआई ने रखा यह प्रस्ताव 

CSK Playing XI vs KKR (संभावित)

रुतुराज गायकवाड
डेवोन कॉनवे
रॉबिन उथप्पा
अंबाती रायडू
रवींद्र जडेजा (कप्तान)
शिवम दुबे
ड्वेन ब्रावो
एमएस धोनी (विकेटकीपर)
क्रिस जॉर्डन
एडम मिल्ने
प्रशांत सोलंकी

IPL 2022: पंजाब किंग्स को बड़ा झटका, पहला मैच नहीं खेल पाएंगे कगिसो रबाडा

CSK की पूरी टीम (csk full squad 2022)

रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, मोइन अली, रुतुराज गायकवाड़, ड्वेन ब्रावो, अंबाती रायुडू, रॉबिन उथप्पा, दीपक चाहर, केएम आसिफ, तुषार देशपांडे, केएम आसिफ, शिवम दुबे, महेश थीकशाना, राजवर्धन हैंगरगेकर, समरजीत सिंह, डेवोन कॉनवे, ड्वेन प्रिटोरियस, मिशेल सेंटनर, सुभ्रांशु सेनापति, एडम मिल्ने, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, सी हरि निशांत, एन जगदीशन, क्रिस जॉर्डन, के भगत वर्मा. 

MS Dhoni ने क्यों छोड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी? 5 पॉइंट्स में जानिए 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें 
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement