Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, IPL 2022 का रोमांच देखने के लिए बढ़ी Crowd Capacity

महाराष्ट्र 2 अप्रैल से सभी कोविड -19 प्रतिबंध हटा देगा.  

Latest News
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, IPL 2022 का रोमांच देखने के लिए बढ़ी Crowd Capacity

आईपीएल का रोमांच देखने के लिए क्राउड कैपेसिटी बढ़ी 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ​क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है. महाराष्ट्र में आईपीएल मैचों के लिए भीड़ की क्षमता को बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया गया है. IPL 2022 के आधिकारिक टिकटिंग पार्टनर BookMyShow ने शुक्रवार को घोषणा की कि मुंबई और पुणे के स्टेडियमों में भीड़ की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ा दी गई है. टिकटिंग पार्टनर की ओर से कहा गया है कि महाराष्ट्र 2 अप्रैल से सभी कोविड -19 प्रतिबंध हटा देगा.  

जानिए कितनी है Pravin Tambe की सैलेरी, क्या हैं रिकॉर्ड्स?  

शनिवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम और पुणे में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच और गुजरात टाइटंस- दिल्ली कैपिटल्स के बीच भीड़ की क्षमता 25% से बढ़ाकर 50% होगी. 

चार वेन्यू पर खेला जा रहा है आईपीएल 2022

आईपीएल 2022 महाराष्ट्र में चार स्टेडियमों में आयोजित किया जा रहा है. पुणे में महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम और मुंबई में ब्रेबोर्न स्टेडियम और वानखेड़े स्टेडियम इसके वेन्यू हैं. इन सभी स्टेडियमों में 25 फीसदी भीड़ की ही अनुमति थी. 

Pravin Tambe: जिसकी सक्सेस स्टोरी तेंदुलकर, कुंबले और लक्ष्मण पर भारी पड़ गई! 

टिकटिंग पार्टनर ने कहा है कि मैचों के अगले सेट के लिए टिकटों की बिक्री लाइव है. टिकट साइट ने यह भी घोषणा की कि आईपीएल 2022 मैचों के चरण 2 की बिक्री उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव होगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 23 मार्च को कहा था कि आईपीएल 2022 स्टेडियम में दर्शकों के साथ होगा. पिछले साल आईपीएल में कोविड के कारण दर्शकों की अनुमति नहीं थी. 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. 

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement