Advertisement

Cristiano Ronaldo की गर्लफ्रेंड ने शेयर की बेटी की पहली फोटो, बताया क्या रखा है नाम

कपल के जुड़वा बच्चे हुए थे लेकिन उनके नवजात बेटे का निधन हो गया था वहीं किस्मत से बेटी बच गई और आज वह उनके साथ है.

Cristiano Ronaldo की गर्लफ्रेंड ने शेयर की बेटी की पहली फोटो, बताया क्या रखा है नाम
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: क्रिस्टियानो रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिगेज़ ने अपनी नवजात बेटी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इसके साथ ही उन्होंने बच्ची के नाम का भी ऐलान किया. जॉर्जिना ने बताया कि बच्ची का नाम बेला एस्मेराल्डा रखा गया है.

इससे पहले रोनाल्डो ने बेला की तस्वीर शेयर कर लिखा था, "फॉरएवर लव." बता दें कि कपल के जुड़वा बच्चे हुए थे लेकिन उनके नवजात बेटे का निधन हो गया था. अपने बच्चे को खोने का गम दोनों के लिए बेहद बड़ा था लेकिन साथ ही नवजात बच्ची को देखना भी उनकी जिम्मेदारी है.

 

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 18 अप्रैल की देर रात सोशल मीडिया पर नवजात बेटे के निधन की जानकारी दी थी. रोनाल्डो ने ट्वीट करते हुए लिखा,' बड़े ही दुख के साथ हमें ये सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे नवजात बेटे का निधन हो गया है. यह एक माता पिता के लिए सबसे बड़ा दुख है. हमारी बेटी का जन्म ही हमें ताकत दे रहा है और इस दुख को झेलने की शक्ति दे रहा है. हम सभी डॉक्टर्स और नर्सों का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने हमारा साथ दिया. इस घटना से हम पूरी तरह हताश हैं और सभी से अपील करते हैं कि निजता का ख्याल रखा जाए. हमारा बेटा हमारा फरिश्ता था हम उसे हमेशा प्यार करेंगे.'

यह भी पढ़ें: मिसाल हैं बॉलीवुड की ये सिंगल मॉम, अकेले ही कर रही हैं बच्चों की परवरिश

37 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जार्जिना रोड्रिगेज की एक बेटी हैं जिनका नाम अलाना मार्टिना हैं. इसके अलावा उनके दो जुड़वा बच्चे ईवा और मातेओ हैं. वहीं, उनके बेटे क्रिस्टियानो जूनियर उनकी पहली पार्टनर के बेटे हैं. आपको बता दें कि रोनाल्डो और जॉर्जिना ने अक्टूबर 2021 में कहा था कि वह जुड़वा बच्चों के माता-पिता बनने वाले हैं. दोनों ने अस्पताल से तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी थी. इन्हीं में से एक बेटे का निधन हो गया था.  

यह भी पढ़ें: Computer जैसा दौड़ता है इस बच्ची का दिमाग, याद हैं 80 तक पहाड़े

 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement