स्पोर्ट्स
Commonwealth Games 2026: जानें ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह का समय, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स और 23 जुलाई से 2 अगस्त तक भारत का पूरा शेड्यूल क्या रहने वाला है.
Commonwealth Games 2026: फीफा विश्व कप का रोमांच थमने के बाद अब भारतीय खेल प्रेमियों की निगाहें पूरी तरह से ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 (Commonwealth Games 2026) पर टिकी हुई हैं. स्कॉटलैंड में आयोजित होने वाले इन खेलों की शुरुआत 23 जुलाई 2026 से होने जा रही है. भारतीय एथलीट भी इन खेलों में देश का परचम लहराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. इस बार के कॉमन वेल्थ गेम्स का सफर कैसा रहेगा और भारतीय समयानुसार कौन सा मुकाबला कितने बजे देखा जा सकेगा, आइए इसकी पूरी जानकारी विस्तार से हम आपको बताते हैं.
बर्मिंघम में आयोजित पिछले राष्ट्रमंडल खेल 2022 के मुकाबले ग्लास्गो खेलों में केवल 10 स्पर्धाओं को ही शामिल किया गया है. यह पिछले 32 सालों की सबसे कम संख्या है. इससे पहले साल 1994 में कनाडा के विक्टोरिया में 10 स्पर्धाएं ही आयोजित हुई थीं. खेलों की इस कटौती का असर भारत के पदकों पर भी पड़ सकता है, क्योंकि कुश्ती, शूटिंग, बैडमिंटन और टेबल टेनिस जैसे मजबूत खेल इस बार की लिस्ट से बाहर हैं. हालांकि, इसके बावजूद भारत की उम्मीदें एथलेटिक्स, भारोत्तोलन और मुक्केबाजी जैसे खेलों पर टिकी हुई हैं.
कॉमनवेल्थ गेम्स की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर होगी. यहां आप हर दिन नीचे दिए गए टाइम शेड्युल के हिसाब से घर बैठे देख सकते हैं. आपको बता दें कि इस गेम का आयोजन स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में होने जा रहा है.

एथलेटिक्स: स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा स्वर्ण पदक के प्रबल दावेदार हैं, जिनका मुकाबला पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम से होगा. इसके अलावा मुरली श्रीशंकर (लंबी कूद) और गुलवीर सिंह से भी उम्मीदें हैं.
भारोत्तोलन: ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू महिलाओं के वर्ग में गोल्ड मेडल के लिए उतरेंगी.
मुक्केबाजी: ओलंपिक मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन और विश्व चैंपियन जैस्मिन लंबोरिया भारतीय दल की अगुआई कर रही हैं.
आइए जानते हैं कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का किस दिन, कौन सा मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा-
लॉन बॉल्स: दोपहर 2:00 बजे (पुरुष एकल और महिला युगल ग्रुप चरण)
उद्घाटन समारोह: रात 10:30 बजे से
लॉन बॉल्स: दोपहर 1:00 बजे - पुरुष एकल और महिला युगल ग्रुप चरण
मुक्केबाजी: दोपहर 3:30 बजे - प्रारंभिक मुकाबले (राउंड ऑफ 32 / राउंड ऑफ 16)
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक: शाम 4:30 बजे - पुरुष टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन
पैरा पावरलिफ्टिंग: शाम 5:30 बजे - पुरुष और महिला लाइटवेट फाइनल
रात 10:30 बजे - पुरुष और महिला हैवीवेट फाइनल
तैराकी/पैरा तैराकी: रात 11:30 बजे - पुरुष S13 100 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल और 4x100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले फाइनल
लॉन बॉल्स: दोपहर 1:00 बजे - ग्रुप चरण मैच
मुक्केबाजी: दोपहर 3:30 बजे - पहला दौर/ राउंड ऑफ 16 मैच
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक: शाम 4:30 बजे - महिला टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन
3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल: रात 9:30 बजे - भारत (महिला) बनाम स्कॉटलैंड (ग्रुप चरण)
तैराकी: रात 11:30 बजे - पुरुष S14 200 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल और 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल
लॉन बॉल्स: दोपहर 1:00 बजे - ग्रुप चरण मैच
भारोत्तोलन: दोपहर 2:00 बजे - पुरुष 60 किग्रा फाइनल
शाम 6:30 बजे - महिला 48 किग्रा फाइनल
रात 11:00 बजे - पुरुष 65 किग्रा फाइनल
मुक्केबाजी: दोपहर 3:30 बजे - दूसरे दौर के मैच
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक: शाम 4:30 बजे - पुरुष व्यक्तिगत ऑल-अराउंड फाइनल
रात 10:30 बजे - महिला व्यक्तिगत ऑल-अराउंड फाइनल
लॉन बॉल्स: दोपहर 1:00 बजे - ग्रुप चरण; रात 8:30 बजे - सेमीफाइनल
एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स: दोपहर 2:30 बजे - पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ (R1), लंबी कूद (क्वालिफाइंग), पुरुष 110 मीटर बाधा दौड़ (R1)
रात 11:00 बजे - पुरुष ऊंची कूद फाइनल, 110 मीटर बाधा दौड़ फाइनल, महिला शॉट पुट F57 फाइनल
तैराकी: दोपहर 3:00 बजे - पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई हीट; रात 11:30 बजे - फाइनल
भारोत्तोलन: शाम 5:30 बजे - महिला 53 किग्रा और 58 किग्रा फाइनल
देर रात 12:30 बजे - पुरुष 79 किग्रा फाइनल
3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल: रात 9:30 बजे - भारत (महिला) बनाम नाइजीरिया (ग्रुप चरण)
लॉन बॉल्स: दोपहर 1:00 बजे - पदक मैच (पुरुष एकल और महिला युगल)
शाम 7:30 बजे - पुरुष युगल और महिला एकल ग्रुप चरण
एथलेटिक्स: दोपहर 2:30 बजे - पुरुष 400 मीटर राउंड 1
रात 11:00 बजे - महिला ऊंची कूद फाइनल, पुरुष 100 मीटर सेमीफाइनल और फाइनल
भारोत्तोलन: शाम 6:30 बजे - महिला 63 किग्रा फाइनल; रात 11:00 बजे - महिला 69 किग्रा फाइनल
लॉन बॉल्स: दोपहर 1:00 बजे - पुरुष युगल और महिला एकल ग्रुप चरण
भारोत्तोलन: दोपहर 2:00 बजे - महिला 77 किग्रा फाइनल; शाम 6:30 बजे - पुरुष 94 किग्रा फाइनल
एथलेटिक्स: दोपहर 2:30 बजे - पुरुष शॉट पुट क्वालिफाइंग, पुरुष 200 मीटर राउंड 1
रात 11:00 बजे - पुरुष लंबी कूद फाइनल, महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल

लॉन बॉल्स: दोपहर 1:00 बजे - पुरुष युगल और महिला एकल ग्रुप चरण
ट्रैक साइकिलिंग: दोपहर 2:30 बजे - क्वालिफाइंग राउंड; रात 8:30 बजे - टीम पर्स्यूट और टीम स्प्रिंट फाइनल
एथलेटिक्स: दोपहर 2:30 बजे - पुरुष भाला फेंक क्वालिफाइंग, पुरुष ट्रिपल जंप क्वालिफाइंग, पुरुष डेकाथलॉन
रात 11:00 बजे - महिला डिस्कस थ्रो फाइनल, महिला 5000 मीटर फाइनल, पुरुष शॉट पुट फाइनल
भारोत्तोलन: शाम 6:30 बजे - महिला +86 किग्रा फाइनल; रात 11:00 बजे - पुरुष +110 किग्रा फाइनल
जूडो: दोपहर 3:30 बजे - प्रारंभिक दौर; रात 8:30 बजे - फाइनल ब्लॉक
मुक्केबाजी: दोपहर 3:00 बजे - सेमीफाइनल मुकाबले
एथलेटिक्स: दोपहर 2:30 बजे - मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले हीट
रात 11:00 बजे - पुरुष भाला फेंक फाइनल, पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ फाइनल, पुरुष 200 मीटर फाइनल
लॉन बॉल्स: दोपहर 1:00 बजे - ग्रुप चरण; रात 9:00 बजे - सेमीफाइनल
एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स: दोपहर 2:30 बजे - पुरुष ट्रिपल जंप फाइनल, महिला 10,000 मीटर रेस वॉक फाइनल, पुरुष 400 मीटर फाइनल
रात 11:00 बजे - पुरुष पोल वॉल्ट फाइनल, पुरुष 5000 मीटर फाइनल, मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले फाइनल
मुक्केबाजी: दोपहर 3:00 बजे और रात 9:00 बजे - फाइनल
ट्रैक साइकिलिंग: शाम 7:30 बजे - व्यक्तिगत स्प्रिंट फाइनल और 10 किमी स्क्रैच रेस फाइनल
ट्रैक साइकिलिंग: दोपहर 1:30 बजे - 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल और 40 किमी पॉइंट्स रेस
जूडो: दोपहर 2:30 बजे - हैवीवेट प्रारंभिक दौर; शाम 7:30 बजे - पदक मैच
समापन समारोह: रात 10:30 बजे से
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से