Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

काउंटी क्रिकेट में Pujara-Rizwan का तूफान, इंग्लैंड में छाए इंडिया-पाकिस्तान

ससेक्स की ओर से खेलते हुए Pujara ने शानदार शतक ठोका तो वहीं मोहम्मद रिजवान ने फिफ्टी कूटी.

Latest News
काउंटी क्रिकेट में Pujara-Rizwan का तूफान, इंग्लैंड में छाए इंडिया-पाकिस्तान

पुजारा-रिजवान ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया है. 
 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: वैसे तो इंडिया-पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट के मुकाबले दुनिया के सबसे दिलचस्प मैच माने जाते हैं लेकिन इंग्लैंड में नजारा कुछ और है. काउंटी क्रिकेट में इंडिया-पाकिस्तान के बल्लेबाज धूम मचाते नजर आ रहे हैं. ससेक्स और डरहम के बीच खेले जा रहे County Championship - Division 2 के टूर्नामेंट में भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने तूफान मचा दिया है. 

ससेक्स की ओर से खेलते हुए पुजारा ने शानदार शतक ठोका तो वहीं मोहम्मद रिजवान ने फिफ्टी कूटी. शनिवार शाम 6 बजे 297 गेंदों पर 186 रन ठोक डाले हैं जबकि मोहम्मद रिजवान 124 गेंदों में 74 रन बनाकर खेल रहे हैं. डरहम के 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दोनों बल्लेबाजों की शानदार पारी की बदौलत ससेक्स ने पहली पारी में 5 विकेट खोकर 490 रन बना लिए हैं. 

शानदार पार्टनरशिप 
दोनों बल्लेबाजों के बीच 235 गेंदों में 140 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है. पुजारा ने अपनी पारी में 24 चौके लगाए हैं तो वहीं रिजवान ने 7 चौके ठोके हैं. दोनों बल्लेबाजों की शानदार जोड़ी से दुनिया मुरीद है. 

पुजारा की फॉर्म लौटी 
भारतीय टीम के लिए अच्छी बात यह है कि पुजारा की फॉर्म लौट आई है. चेतेश्वर पुजारा ने 21 अप्रैल को वर्किस्टरशायर के खिलाफ 109 और 12 रन की पारी खेली थी. वहीं डर्बीशायर के खिलाफ उन्होंने तूफान मचाते हुए दूसरी पारी में डबल सेंचुरी कूट डाली थी. उन्होंने 201 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को महत्वपूर्ण बढ़त दिलाई. पुजारा एक बार फिर दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: IPL 2022: Virat Kohli ने ठोकी फिफ्टी तो खुशी से चीख पड़ीं अनुष्का शर्मा, देखें वीडियो 

यह भी पढ़ें: IND VS SA: जम्मू एक्सप्रेस की टीम इंडिया में एंट्री तय! साउथ अफ्रीका के खिलाफ करेगा डेब्यू

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement