Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Cheteshwar Pujara County: चेतेश्वर पुजारा ने मचाई तबाही, 4 मैचों में 143.40 की एवरेज से ठोक डाले 717 रन 

Pujara ने दूसरी ईनिंग में 197 गेंदों में 22 चौके और 3 छक्के जड़कर नाबाद 170 रन ठोके. 

Latest News
Cheteshwar Pujara County: चेतेश्वर पुजारा ने मचाई तबाही, 4 मैचों में 143.40 की एवरेज से ठोक डाले 717 रन 

Pujara ने काउंटी क्रिकेट में चौथा शतक कूटा है. 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय टीम और बीसीसीआई के सिलेक्टर्स फूले नहीं समा रहे हैं. कुछ समय से फ्लॉप चल रहे भारत के टेस्ट स्टार चेतेश्वर पुजारा ने फॉर्म में जबर्दस्त वापसी की है. इंग्लैंड में चल रही काउंटी चैंपियनशिप डिविजन 2 टूर्नामेंट में पुजारा ने बल्ले से ऐसी तबाही मचाई है कि दुनिया दंग है. 

ससेक्स के लिए किया है डेब्यू
ससेक्स काउंटी टीम के लिए डेब्यू करते हुए चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने 4 मैचों में 143.40 की एवरेज से 717 रन ठोक डाले हैं. चार मैचों में वे चार शतक कूट चुके हैं. County Championship - Division 2 के तहत ससेक्स और मिडलसेक्स के बीच चल रहे मैच में पुजारा पहली ईनिंग में 16 रन बनाकर आउट हुए लेकिन इसके बाद दूसरी ईनिंग में उन्होंने बल्ले का मुंह खोलकर ऐसे रन बरसाए कि गेंदबाजों के पैरों तले जमीन खिसक गई. पुजारा ने दूसरी ईनिंग में 197 गेंदों में 22 चौके और 3 छक्के जड़कर नाबाद 170 रन ठोके. 

शाहीन अफरीदी की उड़ाई हवा 
खास बात यह है कि पुजारा ने मिडलसेक्स की ओर से खेल रहे पाकिस्तान के तूफानी गेंदबाज शाहीन अफरीदी की हवा उड़ा डाली. पुजारा ने अफरीदी की जमकर कुटाई की और उनकी गेंदों पर शानदार चौके-छक्के ठोक डाले. पुजारा ने अफरीदी की गेंद पर अपर कट में जोरदार छक्का लगाया. 

यह भी पढ़ें: Sussex vs Middlesex: चेतेश्वर पुजारा ने शाहीन अफरीदी को कूटा, अपर कट लगाकर ठोका छक्का, देखें Video

ये वही अफरीदी हैं जिन्होंने टी 20 वर्ल्ड कप में भारत के स्टार बल्लेबाजों को आउट कर जीत छीन ली थी. अब उन्हीं अफरीदी से पुजारा ने इंग्लैंड के मैदान पर बदला ले लिया है. खास बात यह भी है कि पुजारा के साथ मोहम्मद रिजवान ससेक्स की ओर से ही खेल रहे हैं. मैच की बात की जाए तो मिडलसेक्स को 72 ओवर में जीत के लिए 355 रनों की जरूरत है. 

यह भी पढ़ें: Cheteshwar Pujara ने इंग्लैंड में काटा बवाल, ठोक डाली दूसरी Double Century

काउंटी क्रिकेट में चेतेश्वर पुजारा की पारियां 
ससेक्स बनाम मिडलसेक्स 16 और 170* रन
ससेक्स बनाम डरहम 203 रन 
ससेक्स बनाम वोरकेस्टरशायर 109 और 12 रन 
ससेक्स बनाम डर्बीशायर 6 और 201* रन 

यह भी पढ़ें: काउंटी क्रिकेट में Pujara-Rizwan का तूफान, इंग्लैंड में छाए इंडिया-पाकिस्तान 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement