Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

चेतेश्वर पुजारा की जबर्दस्त वापसी, England के मैदान पर ठोक डाली सेंचुरी, देखें वीडियो  

Pujara ने 237 गेंदों में शानदार शतक जड़कर जता दिया कि वह टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं. 

Latest News
चेतेश्वर पुजारा की जबर्दस्त वापसी, England के मैदान पर ठोक डाली सेंचुरी, देखें वीडियो  

लंबे समय बाद पुजारा ने सेंचुरी ठोक कर अपनी प्रतिभा दिखाई है. 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ बुरी तरह फ्लॉप रहे भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) की फॉर्म लौट आई है. पुजारा ने रविवार को इंग्लैंड के मैदान पर शतक ठोक डाला. उन्होंने ससेक्स क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू करते हुए शानदार शतक कूटा. 

डर्बीशायर और ससेक्स के बीच खेले जा रहे  County Div 2 टूर्नामेंट के मैच में  पुजारा पहली ईनिंग में 6 रन पर आउट हो गए थे. दूसरी ईनिंग में उन्होंने जबर्दस्त वापसी की और ओपनर टीजे हेंस के साथ शानदार पार्टनरशिप की. पुजारा ने 237 गेंदों में शानदार शतक जड़कर जता दिया कि वह टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं. चेतेश्वर पुजारा की यह फर्स्ट क्लास करियर की 51वीं सेंचुरी है. इसके साथ ही उन्होंने फर्स्ट क्लास में 17 हजार रन भी पूरे कर लिए. पुजारा ने 27 महीने बाद शतक ठोका और वह ससेक्स की हार टालने के लिए चट्टान की तरह खड़े रहे. 

पुजारा 284 गेंदों में 16 चौके ठोक 125 रन बनाकर नाबाद हैं. वहीं टीजे हेंस 428 गेंदों में 221 रन बनाकर खेल रहे हैं. दोनों खिलाड़ियों के बीच 558 गेंदों में 258 रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है. 

एक टीम में India-Pakistan के क्रिकेटर, पुजारा-रिजवान ने जीता दिल 
 

मोहम्मद रिजवान भी कर रहे हैं डेब्यू 
ससेक्स के लिए पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान भी डेब्यू कर रहे हैं. रिजवान और पुजारा की इस जोड़ी पर दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमियों की निगाहें टिकी हैं. रिजवान ने पहली ईनिंग में 32 गेंदों में 22 रन बनाए. जबकि विकेट के पीछे उन्होंने डर्बीशायर के बल्लेबाजों के शानदार कैच पकड़े. 

IPL 2022: उमरान मलिक की गेंदबाजी के मुरीद हुए शशि थरूर, बोले- इंग्लैंड ले जाओ... 
 

फ्लॉप रहे थे पुजारा, उठ रहे सवाल 
पुजारा की बल्लेबाजी पर लगातार सवाल उठ रहे थे. न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वह दो बार डक पर आउट हो गए. रणजी में भी वह ठीकठाक ही प्रदर्शन कर पाए लेकिन जिस तरह से उन्होंने ससेक्स के लिए बल्लेबाजी की है वह काबिले तारीफ है. 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement