Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Shane Warne का बड़ा खुलासा, पाकिस्तान के कप्तान ने दिया था 2 करोड़ की रिश्वत का ऑफर

वॉर्न ने अपनी आगामी डॉक्यूमेंट्री 'शेन' में कहा, हमें पूरा विश्वास था कि पाकिस्तान पर जीत दर्ज करेंगे.

Latest News
Shane Warne का बड़ा खुलासा, पाकिस्तान के कप्तान ने दिया था 2 करोड़ की रिश्वत का ऑफर

shane warne

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर शेन वॉर्न ने कराची में 1994 में खेले गए टेस्ट मैच को लेकर बड़ा खुलासा किया है. वॉर्न ने खुलासा किया कि कैसे उन्हें कराची में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में खराब गेंदबाजी करने के लिए लगभग 2 करोड़ रुपए की पेशकश की गई थी.

अपने समय के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक वॉर्न ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को मेजबानों को शिकस्त देने के लिए सात विकेट की जरूरत थी तब विपक्षी कप्तान सलीम मलिक उनके कमरे में मिले, जहां उन्होंने यह प्रस्ताव दिया.

वॉर्न ने अपनी आगामी डॉक्यूमेंट्री 'शेन' में कहा, हमें पूरा विश्वास था कि पाकिस्तान पर जीत दर्ज करेंगे. मैंने दरवाजा खटखटाया, सलीम मलिक ने दरवाजा खोला. मैं बैठ गया. मैंने कहा, मुझे लगता है कि कल हम जीत जाएंगे.

उन्होंने कहा, क्या आप जानते हैं कि जब हम पाकिस्तान में हार जाते हैं तो क्या होता है? हमारे घर जल जाएंगे, बाहर हमारे परिवारों के घर जला दिए जाएंगे. इसके बाद उन्होंने रिश्वत की पेशकश की. वॉर्न ने मलिक से उनके रिश्वत के प्रस्ताव को ठुकराते हुए कहा, 'भाड़ में जाओ तुम.'

वॉर्न ने आगे कहा, मैं वास्तव में नहीं जानता था कि क्या कहना है. मैं बस वहीं बैठ गया, दंग रह गया और फिर मैंने उससे कहा, भाड़ में जाओ. हम आपको हराने जा रहे हैं.

वॉर्न ने news.com.au से कहा, जब आप अभी मैच फिक्सिंग के बारे में बात करते हैं, तो लोग उम्मीद करते हैं कि यह आगे न बढ़े लेकिन उस समय में 30 साल पहले इस बारे में कोई बात नहीं होती थी. यह कभी किसी खेल में नजर नहीं आता था. इसलिए मुझे मलिक का प्रस्ताव सुनकर बेहद हैरानी हुई.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement