Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

'थक गए हैं...' इंग्लैंड दौरे और उपकप्तानी से पहले 'रिचार्ज' होने को बेकरार हैं Rishabh Pant...

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से एलएसजी की हार के बाद, ऋषभ पंत ने कहा कि वह इंग्लैंड के टेस्ट दौरे पर रवाना होने से पहले कुछ दिनों के लिए 'शांत रहने' की योजना बना रहे हैं, ताकि 'अच्छी मानसिक स्थिति' में रहें.

Latest News
'थक गए हैं...' इंग्लैंड दौरे और उपकप्तानी से पहले 'रिचार्ज' होने को बेकरार हैं Rishabh Pant...
Add DNA as a Preferred Source

लखनऊ सुपर जायंट्स के आईपीएल अभियान के खात्मे के साथ, भारत के नवनियुक्त टेस्ट उप-कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि वह इंग्लैंड के आगामी टेस्ट दौरे पर अपना ध्यान केंद्रित करने से पहले कुछ दिनों के लिए क्रिकेट से 'दूर' होना चाहते हैं. बता दें कि पंत ने सीजन के अंतिम लीग मैच में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 61 गेंदों पर 118 रनों की पारी खेलकर एलएसजी को तीन विकेट पर 227 रन तक पहुंचाया.

हालांकि, आरसीबी ने जितेश शर्मा के 33 गेंदों पर 85 रनों और मयंक अग्रवाल के 23 गेंदों पर 41 रनों की पारी की बदौलत नाटकीय अंदाज में लक्ष्य हासिल कर लिया.  इस जोड़ी ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 107 रन जोड़कर बेंगलुरु को क्वालीफायर 1 में पहुंचा दिया और एलएसजी की उम्मीदें खत्म कर दीं.

प्रेजेंटेशन सेरेमनी में पंत ने इस बात को कहा कि, 'मैं बस कुछ दिनों के लिए खुद को शांत रखना चाहता हूं, क्रिकेट के बारे में नहीं सोचना चाहता और फिर इंग्लैंड के साथ सीरीज शुरू होने वाली है- मैं बस इसके लिए अच्छे मूड में तैयारी कर रहा हूं.'

एलएसजी के सीजन पर विचार करते हुए पंत ने टीम के संघर्ष में चोटों को एक प्रमुख कारक बताया.

उन्होंने कहा, 'आपको 40 ओवर का अच्छा क्रिकेट खेलना होगा. टी20 मैच में बीस ओवर निश्चित रूप से आपको नहीं बचा पाएंगे और यही हमारी कहानी रही है. टूर्नामेंट से पहले चोटों की बहुत चिंता थी-यह कुछ ऐसा है जिसने पूरे सीजन में हमें नुकसान पहुंचाया.'

गौरतलब है कि एलएसजी को पूरे सीजन में अपने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान की सेवाएं नहीं मिलीं, जबकि फास्ट बॉलर मयंक यादव, जिन्होंने शुरुआत में प्रभावित किया था, पीठ की समस्या के कारण अधिकांश समय बाहर रहे.

अन्यथा निराशाजनक सत्र के बावजूद, पंत की अंतिम पारी ने ये बता दिया कि पंत का क्लास क्या है. उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 11 चौके और आठ छक्के लगाए, जो एक रुक-रुक कर चलने वाले अभियान के बाद फॉर्म में वापसी का संकेत था.

पंत ने कहा कि, 'मैं प्रत्येक मैच के साथ बेहतर महसूस कर रहा था, लेकिन कभी-कभी यह ठीक नहीं होता. आज मैं इसका फायदा उठाना चाहता था. जैसा कि अनुभवी खिलाड़ी करते हैं- जब आपको शुरुआत मिलती है, तो उसे बड़ा बनाइए. '

आरसीबी के साथ हुए मैच के बारे में बात करते हुए पंत ने कहा कि, मैं मैदान को पढ़ने की कोशिश कर रहा था, यह अनुमान लगा रहा था कि वे कैसे गेंदबाजी करेंगे, और चीजों को सरल बनाए रखा। पूरी पारी के दौरान हर गेंद को एक ही लय के साथ खेला.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement