Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IPL के अलावा कहां- कहां से पैसे पीटता है BCCI, जानें 2024 में कितनी हुई कमाई

BCCI Earnings: क्रिकेट बोर्ड इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (BCCI) की क्रिकेट से होने वाली कमाई का खुलासा हुआ है. बीसीसीआई हर साल आईपीएल से मोटी कमाई करती है.

Latest News
IPL के अलावा कहां- कहां से पैसे पीटता है BCCI, जानें 2024 में कितनी हुई कमाई

BCCI

Add DNA as a Preferred Source

BCCI Financial Year 2024: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल से बीसीसीआई तगड़ी कमाई करता है. भारत क्रिकेट बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग से होने वाली कमाई का खुलासा किया है. ICYMI ने रिपोर्ट जारी की है. इसके मुताबिक, बीसीसीआई ने 2023-24 के बीच 9,741 करोड़ रुपए की कमाई की है.

आईपीएल से बीसीसीआई की कमाई

बीसीसीआई की कुल कमाई में से आईपीएल की कमाई की बात करें तो साल 2024 में आईपीएल से 5761 करोड़ रुपए की कमाई की है. यानी सिर्फ आईपीएल से बीसीसीआई को करीब 60 प्रतिशत पैसा मिलता है.

ZIM vs NZ 3rd T20 Dream11 Prediction: सिकंदर या शेफर्ट किसे चुनें कप्तान? इन खिलाड़ियों को लेकर बनाएं परफेक्ट ड्रीम11

BCCI की कमाई

रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई की कमाई विज्ञापन, स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकॉस्टिंग से होती है. इसके अलावा BCCI की फिक्स डिपॉजिट और इन्वेस्टमेंट से भी मोटी कमाई होती है. इससे बीसीसीआई ने साल 2024 में करीब 987 करोड़ रुपए इसके जरिए कमाए.

बीसीसीआई की कुल कमाई का 10.10 प्रतिशत हिस्सा फिक्स डिपॉजिट है और WPL से 3.9 प्रतिशत हिस्सा है. इसके अलावा 4.1 प्रतिशत हिस्सा रॉयल्टी, लाइसेंस एग्रीमेंट, स्टेजिंग फीस, स्पोर्ट, इवेंट और ब्रान्ड सेलिंग इवेंट्स के जरिए आता है. BCCI इंडिया में कई बड़े टूर्नामेंट आयोजित कराता है, जिसकी वजह से कमाई होती है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement