Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

BCCI ने की IPL 2022 Schedule की पुष्टि, जानिए कब से शुरू होंगे मैच?

ज्यादातर फ्रेंचाइजी ने इंडिया में ही आईपीएल का आयोजन करने को कहा है.

Latest News
BCCI ने की IPL 2022 Schedule की पुष्टि, जानिए कब से शुरू होंगे मैच?

jay shah

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आईपीएल के अगले सीजन की डेट्स को लेकर खुलासा हो गया है. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने शनिवार शाम न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, मुझे यह पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है कि आईपीएल का 15वां सीजन मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू होगा और मई के अंत तक चलेगा. उन्होंने आगे कहा कि अधिकांश टीम मालिकों ने अपनी इच्छा व्यक्त की कि टूर्नामेंट भारत में आयोजित किया जाए. 

जय शाह ने कहा, बीसीसीआई दो नई टीमों अहमदाबाद और लखनऊ के साथ इस साल आयोजन को लेकर उत्साहित है. आपको बता सकता हूं कि हम यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे कि आईपीएल का आयोजन भारत में ही हो. 

IPL 2022: India में होगा आईपीएल का आयोजन, ये हो सकते हैं वेन्यू 

प्लान बी पर काम
इसके साथ ही बीसीसीआई प्लान बी पर भी काम करेगा. जय शाह ने कहा, बीसीसीआई ने अतीत में स्वास्थ्य और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया है और साथ ही प्लान बी पर काम करेगा क्योंकि COVID19 की स्थिति बनी हुई है. मेगा आईपीएल नीलामी 12-13 फरवरी को होगी और हम उससे पहले वेन्यूज को फाइनल कर देंगे. 

IPL 2022: Australia से सबसे ज्यादा खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन, यहां देखें प्लेयर्स की लिस्ट 

इससे पहले खबर आई थी कि आईपीएल का आयोजन इस बार इंडिया में होगा. पिछले साल कोरोनावायरस के मामलों के बाद इसे दूसरे चरण के लिए दुबई शिफ्ट कर दिया गया था. 

साउथ अफ्रीका हो सकता है प्लान बी
बीसीसीआई का प्लान बी साउथ अफ्रीका हो सकता है. टीम इंडिया अभी साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज खेल रही है और बोर्ड को यहां खिलाड़ियों से बायो बबल के बारे में अच्छा रिव्यू मिला है. 

1214 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन 
फरवरी में होने वाले आईपीएल के मेगा ऑक्शन के लिए इस बार 1214 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया है. इनमें 896 भारतीय और 318 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. दो दिवसीय मेगा नीलामी 12 और 13 फरवरी को होगी. इसमें दो नई टीमों के साथ 10 टीमें बोली लगाएंगी. खिलाड़ियों की लिस्ट में 270 कैप्ड, 903 अनकैप्ड और 41 एसोसिएट खिलाड़ी शामिल हैं. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement