Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

कौन सही पत्रकार या ​ऋद्धिमान साहा? BCCI इस​ दिन करेगा फैसला 

शीर्ष परिषद की बैठक में BCCI की ओर से इस मामले को निपटाने की उम्मीद है. 

Latest News
कौन सही पत्रकार या ​ऋद्धिमान साहा? BCCI इस​ दिन करेगा फैसला 

साहा ने 23 फरवरी को इंटरव्यू न देने पर धमकाने का आरोप लगाया था.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) को पत्रकार द्वारा धमकी देने के मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) कमेटी गठित कर चुका है. अब इस मामले में बीसीसीआई एपेक्स काउंसिल साहा से संबंधित जांच समिति की रिपोर्ट की समीक्षा करेगी. काउंसिल 23 अप्रैल को होने वाली मीटिंग में इस मामले पर आई रिपोर्ट की समीक्षा कर अंतिम निर्णय ले सकती है. साहा ने स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट बोरिया मजूमदार (Boria Majumdar) पर उन्हें डराने का आरोप लगाया था. शीर्ष परिषद की बैठक में बीसीसीआई की ओर से इस मामले को निपटाने की उम्मीद है. 

आरोपों की जांच के लिए बनाई कमेटी 
बीसीसीआई ने साहा के आरोपों की जांच के लिए बोर्ड उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, कोषाध्यक्ष अरुण धूमल और शीर्ष परिषद सदस्य प्रभातेज भाटिया को मिलाकर तीन सदस्यीय पैनल का गठन किया था. 37 वर्षीय खिलाड़ी पिछले महीने समिति के सामने पेश हुए और इसी तरह आरोपी पत्रकार मजूमदार ने भी अपना पक्ष रखा. साहा ने आरोप लगाया था कि मजूमदार ने उन्हें इंटरव्यू न देने पर धमकाया था. 

Wriddhiman Saha विवाद में सामने आए बोरिया मज़ूमदार, मानहानि नोटिस भेजने की दी धमकी

पत्रकार ने रखा पक्ष 
पीटीआई की खबर के मुताबिक, ऋद्धिमान साहा से संबंधित मुद्दे पर समिति की रिपोर्ट बैठक के एजेंडे पर आइटम नंबर 4 पर मौजूद है. पत्रकार मजूमदार ने अपनी ओर से दावा किया था कि साहा ने सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट डालने से पहले व्हाट्सएप चैट के  स्क्रीनशॉट में हेरफेर की थी जिससे एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया. 

रणजी ट्रॉफी पर फैसला होने की उम्मीद 
साहा ने 23 फरवरी को ट्वीट्स की एक सीरीज में उन्हें इंटरव्यू न देने पर धमकाने का खुलासा किया था. साहा को दक्षिण अफ्रीका में मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा था कि वह अब चीजों की योजना में नहीं हैं और इस गोपनीय जानकारी का खुलासा क्रिकेटर ने खुद किया था. साहा ने 2010 में पदार्पण करने के बाद से 40 टेस्ट खेले हैं और पिछले कुछ वर्षों से वह रिजर्व विकेटकीपर के रूप में टीम में थे. ऋषभ पंत सभी प्रारूपों में नंबर एक विकल्प बन गए हैं. इस मीटिंग में आईपीएल के बाद 30 मई से 26 जून तक रणजी ट्रॉफी के नॉक-आउट मैचों पर फैसला होने की उम्मीद है. 

जय शाह को ICC में मिला पद, रमीज राजा को बड़ा झटका 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement