Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IND vs SA: स्टेडियम में अब पूरी क्षमता के साथ दर्शक देख सकेंगे मैच, BCCI ने दी मंजूरी

बीसीसीआई (BCCI) ने भारत-साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली टी-20 सीरीज के दौरान 100 प्रतिशत दर्शकों के आने की अनुमति दे दी है.

IND vs SA: स्टेडियम में अब पूरी क्षमता के साथ दर्शक देख सकेंगे मैच, BCCI ने दी मंजूरी

BCCI ने स्टेडियम में पुरी क्षमता से मैच देखने की मंजूरी दी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आईपीएल (IPL) के बाद भारत और साउथ अफ्रीका (INDIA vs SOUTH AFRICA) के बीच खेले जाने वाली टी-20 सीरीज को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया है. बीसीसीआई ने मैच के दौरान स्टेडियम में पूरी क्षमता के साथ दर्शकों के बैठने की अनुमति दे दी है. कोरोना की वजह से अब तक स्टेडियम में मैच देखने के लिए दर्शकों की क्षमता को घटाया गया था.

एएनआई (ANI) सूत्रों के मुताबिक, बीसीसीआई (BCCI) ने भारत-साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली टी-20 सीरीज के दौरान 100 प्रतिशत दर्शकों के आने की अनुमति दे दी है. बता दें कि 9 जून से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैंचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मुकाबला 9 जून को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.

 

जबकि दूसरा मैच ओडिशा के कटक में बाराबती स्टेडियम में 12 जून को होगा. तीसरा मैच विशाखापट्टनम, चौथा राजकोट और पांचवा मैच एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.

पढ़ें- IPL 2022: LSG की जीत के 'सीक्रेट सुपरस्टार' बने मोहसिन खान, लोग बोले- ये हैं अगले जहीर खान

कोरोना की वजह से कम की थी दर्शकों की संख्या

कोरोना महामारी के कारण क्रिकेट पर काफी बुरा असर पड़ा था. 2021 में खिलाडियों को कोरोना संक्रमण होने की वजह से आईपीएल को आधे में ही बंद कर दिया गया था. इसके बाद बीसीसीआई ने कोरोना महामारी के चलते मैच के दौरान स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता को घटा दिया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement