Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Badminton Asia Championships 2022: अंपायर के फैसले पर पीवी सिंधु ने दिया बड़ा बयान 

PV Sindhu को सर्विस में देरी की वजह से एक पॉइंट की पेनल्टी लगाई गई.

Badminton Asia Championships 2022: अंपायर के फैसले पर पीवी सिंधु ने दिया बड़ा बयान 

पीवी सिंधु ने हार के बाद बड़ा बयान दिया है. 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत की बैडमिंटन स्टार और दो बार की ओलंपिक्स पदक विजेता पीवी सिंधु को एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में शिकस्त मिली. इस हार के बाद पीवी सिंधु को ब्रॉन्ज से ही संतोष करना पड़ा. दरअसल सिंधु को सर्विस में देरी की वजह से एक पॉइंट की पेनल्टी लगाई गई. इससे सिंधु भड़क गईं और बीच मैच में अंपायर के फैसले पर सवाल उठाने लगीं. जिसकी वजह से कुछ देर मैच रुका रहा और सिंधु का ध्यान भटक गया. 

पीवी सिंधु ने दिया यह बयान 
पीवी सिंधु (PV Sindhu) सेमीफाइनल में अकाने यामागुची से मिली हार को आसानी से पचा नहीं पा रही हैं. सिंधु ने अंपायर के फैसले पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया है. सिंधु ने एक इंटरव्यू में कहा, अपने पूरे करियर में मैंने किसी को इस तरह का फैसला करते नहीं देखा. मैंने अंपायर से कहा कि यामागुची तैयार नहीं हैं. जब वह तैयार नहीं थी तो मैं सर्विस कैसे कर सकती थी लेकिन उन्होंने सुनने से इंकार कर दिया. उसके बाद ही मैंने अपना ध्यान खो दिया. सिंधू ने इनसाइडस्पोर्ट से कहा, इस स्तर पर कोई भी बस एक इंच से वापसी कर सकता है. 

यह भी पढ़ें: अंपायर की वजह से गोल्ड से चूकी PV Sindhu, बहस का वीडियो इंटरनेट पर वायरल

सिंधु ने पहला गेम आसानी से 21-13 से जीत लिया और दूसरे गेम में 14-12 की बढ़त बना ली लेकिन इसके बाद उन्हें पेनल्टी लगाई गई जिससे उनका ध्यान भटक गया. फिर वह वापसी नहीं कर पाईं. सिंधु को यह कहते हुए सुना गया, वह तैयार नहीं थी सर, मैं सर्विस कैसे कर सकती हूं? मैं तैयार थी. हालांकि अंपायर ने ध्यान देने से इनकार कर दिया. सिंधु ने टूर्नामेंट रेफरी को बुलाया लेकिन उन्हें भी कोई राहत नहीं दी. 

यह भी पढ़ें: बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में मिली हार, PV Sindhu ने ब्रॉन्ज पर जमाया कब्जा 

सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से 21-13, 19-21, 16-21 से हार गईं और उन्हें एक बार फिर ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ा. उन्होंने 2014 में गिमचियोन में कांस्य पदक जीता था. सिंधु ने कहा, यह अनुचित था. जीत और हार किसी की यात्रा का अभिन्न अंग हैं लेकिन इस तरह नहीं. यह एक अन्याय था. 

यह भी पढ़ें: जानिए कौन हैं साइना नेहवाल को 35 मिनट में शिकस्त देने वाली Malvika Bansod?  

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement