Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर Shane Warne का निधन 

वॉर्न को महानतम गेंदबाजों में से एक माना जाता है. 

Latest News
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर Shane Warne का निधन 

shane warne 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न का 52 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. जानकारी के अनुसार, उन्हें 'संदिग्ध दिल का दौरा' पड़ा. वॉर्न के मैनेजमेंट ने एक बयान में कहा, 'शेन अपने विला में बेसुध पाए गए. चिकित्साकर्मियों के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. टेस्ट क्रिकेट के दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में रिटायर होने के बाद वॉर्न को महानतम गेंदबाजों में से एक माना जाता है. 

भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा, मैं विश्वास नहीं कर सकता. महान स्पिनरों में से एक स्पिन को कूल बनाने वाले सुपरस्टार शेन वॉर्न नहीं रहे. जीवन बहुत नाजुक है लेकिन इसकी थाह पाना बहुत मुश्किल है. दुनियाभर में उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं. 

 

यह था वॉर्न का लास्ट ट्वीट

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रॉड मार्श के निधन पर शेन वॉर्न ने दुख जताया था. यह उनका आखिरी ट्वीट था. वॉर्न ने लिखा, रॉड मार्श की खबर सुनकर दुख हुआ. वह हमारे महान खेल के दिग्गज थे. वह कई युवा लड़कों और लड़कियों के लिए प्रेरणा थे. रॉड ने क्रिकेट को संभाला और बहुत कुछ दिया-खासकर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ियों को. रोस और परिवार को ढेर सारा प्यार. RIP.

हाल ही शेन वॉर्न ने रूस यूक्रेन वॉर पर अपनी राय रखी थी. उन्होंने रूस की कार्रवाई को पूरी तरह से गलत बताया था. वॉर्न ने यूक्रेन का समर्थन किया था. 

शेन वॉर्न के रिकॉर्ड्स 
दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न ने 145 टेस्ट मैचों की 273 ईनिंग्स में 708 विकेट चटकाए थे. वह टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज थे. 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement