Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Rohit Sharma से 'खफा' Ashwin को याद आए कैप्टन धोनी, कह दी ऐसी बात

Ravichandran Ashwin ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी की खास बातों को लेकर बयान दिया है और बताया है कि आखिर कैसे धोनी अन्य कप्तानों से बहुत अलग हैं.

Rohit Sharma से 'खफा' Ashwin को याद आए कैप्टन धोनी, कह दी ऐसी बात

R Ashwin & MS Dhoni

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया को मिली करारी हार के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं. वहीं, टीम में न खिलाए जाने को लेकर दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को अब पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी याद आ गए हैं. अश्विन ने धोनी की कप्तानी की जमकर तारीफ की है. वहीं इस दौरान टीम में जगह न मिल पाने को लेकर उन्होंने अपने दिल की बातें भी खुलकर शेयर की हैं. बता दें कि अश्विन धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा तीनों की ही कप्तानी में खेल चुके हैं. ऐसे में उन्होने बताया है कि क्या खास बातें हैं जो कि धोनी को अन्य किसी कप्तान से अलग बनाती हैं.

अश्विन ने कहा है कि किसी भी ICC ट्रॉफी के मैचों के दौरान धोनी पूरे 15 खिलाड़ियों को साथ लेकर चलते थे और सभी को सपोर्ट करते थे. IPL के दौरान भी धोनी का रवैया ऐसा ही था जिसके चलते CSK फिर से IPL का खिताब जीत पाई. उन्होंने कहा कि धोनी के अंडर खेलने में सिक्योरिटी फील होती है जो कि उनकी एक बेहद खास आदत है.

यह भी पढ़ें- 40 पार के ये क्रिकेटर्स फिटनेस में दे रहे हैं यंगस्टर्स को मात, देखें इस लिस्ट में है किन स्टार्स का नाम  

क्या थी MS Dhoni की कप्तानी की खासियत

बता दें कि रवि अश्विन साल 2011 के विश्व कप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी वाली विनिंग भारतीय का हिस्सा थे. अश्विन ने कहा कि हम ज्यादातर लोग एमएस धोनी के नेतृत्व की बात करते हैं. ऐसे में सवाल है कि धोनी क्या किया करते थे? उन्होंने कहा, "बात यह है कि धोनी ने बातों को बहुत ही साधारण रखा. मैं धोनी के अंडर में खेला. वह 15 खिलाड़ी चुनते थे और पूरे साल इन्हीं 15 और 11 के साथ मैदान पर उतरते थे. किसी भी खिलाड़ी के लिए सुरक्षा का भाव बहुत ही अहम है." 

यह भी पढ़ें- World Cup: पीसीबी को BCCI और ICC ने दिया करारा झटका, इस मांग को मानने से किया साफ इनकार

प्लेइंग इलेवन पर उठे थे सवाल

बता दें कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत को करारी हार मिली थी. टीम में शामिल होने के बावजूद अश्विन को प्लेइंग इलेवन में नहीं लिया गया था. इसको लेकर क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने सवाल खड़े किए थे क्योंकि अश्विन भारतीय टीम के नंबर 1 गेंदबाज माने जाते हैं. टीम इंडिया को इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने काफी बुरी तरह हराया था.

यह भी पढ़ें- टाइगर और कश्मीर से है टीम इंडिया की जर्सी का खास कनेक्शन, जानें कैसे तैयार हुई ये वाली जर्सी 

भारत के सामने है ICC World Cup 2023 की चुनौती

गौरतलब है कि भारत विराट कोहली के नेतृत्व में 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी (फाइनल) हारा था. इसके बाद 2019 विश्व कप (सेमीफाइनल) में ही पहुंच सका था. इसके बाद टीम इंडिया 2022 टी20 विश्व कप में भी खास प्रदर्शन नहीं कर सकी थी. अब भारतीय टीम के सामने इस साल के अंत में विश्व कप 2023 की चुनौती है जिसके पहले कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी पर ही सवाल खड़े हो गए हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement