Advertisement

Andrew Symonds का वो आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट, लिखा था-सब बुरे सपने जैसा

एंड्रयू साइमंड्स (Andrew Symonds) ने अपना आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट शेन वॉर्न के निधन पर किया था. साइमंड्स की शनिवार रात कार दुर्घटना में मौत हो गई.

Andrew Symonds का वो आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट, लिखा था-सब बुरे सपने जैसा

Andrew Symonds और शेन वॉर्न 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स (Andrew Symonds) की मौत पर हर कोई आहत है. सब उनके पुराने वाक्याओं को याद कर रहे हैं. साइमंड्स सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते थे. इंस्टाग्राम पर डाला उनका पोस्ट भी करीब तीन महीने पुराना है. जो उन्होंने अपने दोस्त शेन वॉन (Shane Warne) के निधन पर किया था. साइमंड्स ने पोस्ट में लिखा था- सब बुरे सपने जैसा लग रहा है, यकीन करना मुश्किल हो रहा है.

बता दें कि पिछले कुछ समय में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की यह तीसरी मौत है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी रॉड मार्श और शेन वॉर्न का निधन हो गया था. शेन वॉर्न (Shane Warne)  के निधन पर भी किसी के लिए यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा था. एंड्रयू साइमंड्स (Andrew Symonds) ने अपना आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट शेन वॉर्न के निधन पर किया था.

ये भी पढ़ें-Andrew Symonds: जब मैदान में भज्जी से भिड़ गए थे साइमंड्स, क्या था 'मंकीगेट' विवाद

शेन वॉर्न आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट
साइमंड्स ने अपने साथ शेन वॉर्न की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- सब बुरे सपने जैसा लग रहा है, मैं आपको फिर कभी नहीं देख पाउंगा. परिवार को मेरा प्यार. मैं नि:शब्द हूं.

Andrew Symonds last Instagram post

कार दुर्घटना में साइमंड्स की मौत
गौरतलब है कि एंड्रयू साइमंड्स शनिवार रात कार दुर्घटना में मौत हो गई. वो 46 साल के थे. यह हादसा क्वींसलैंड के टाउंसविले के पास हुआ. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि साइमंड्स की कार एलिस रिवर के ब्रिज से निकलकर नीचे गिरी. हादसे के वक्त साइमंड्स कार में अकेले थे. इमरजेंसी सर्विसेज ने उन्हें बचाने की कोशिश की. लेकिन ज्यादा चोट लग जाने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका. फ्रारेंसिक क्रैश यूनिट जांच कर रही है कि दुर्घटना कैसे हुई.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement