स्पोर्ट्स
चेन्नई के होटल में चैंपियंस लीग जीतने के बाद यह घटना हुई थी.
डीएनए हिंदी: आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के विस्फोटक खुलासे के बाद उनके शोषण की एक और कहानी सामने आई है. चहल ने एक पॉडकास्काट को दिए इंटरव्यू में हाल ही कहा था कि साइमंड्स-फ्रैंकलिन प्रकरण 2011 का है.
चेन्नई के एक होटल में चैंपियंस लीग जीतने के बाद यह घटना हुई थी. एंड्रयू साइमंड्स बहुत सारे 'फ्रूट जूस' (हंसते हुए) पिए हुए थे. केवल मैं उनके साथ था. जेम्स फ्रैंकलिन और उन्होंने मेरे हाथ-पैर बांध दिए और कहा, 'अब तुम्हें खोलना है' वे इतनी मस्ती में थे कि उन्होंने मेरे मुंह पर टेप लगा दिया और मेरे बारे में सब भूल गए.
पार्टी खत्म हुई और सुबह जब एक सफाईकर्मी आया तो उसने मुझे देखा और छुड़ाया. उसने पूछा कि मैं यहां कब से ऐसे हूं और मैंने कहा, 'रात से ही.' जब पॉडकास्ट होस्ट चहल से पूछता है कि क्या साइमंड्स और फ्रैंकलिन ने सुबह उनसे माफी मांगी तो चहल ने कहा, नहीं उन्होंने कभी-कभी कहा कि जब वे 'जूस' इतना पीते हैं तो वे इसे संभाल नहीं पाते हैं और उन्हें कुछ भी याद नहीं रहता.
चहल ने क्या खुलासा किया है?
दरअसल, चहल ने राजस्थान रॉयल्स के साथी रविचंद्रन अश्विन और करुण नायर के साथ बातचीत में यह खुलासा किया है कि 2013 में जब वह मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे तब उन्हें बेंगलुरु में मैच के बाद नशे में धुत एक खिलाड़ी ने उन्हें बालकनी से लटका दिया था. वह काफी डर गए थे. हालांकि चहल ने उस खिलाड़ी के नाम का खुलासा करने से इंकार कर दिया है लेकिन पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने चहल से उसका नाम बताने की गुजारिश की है. सहवाग का कहना है कि यह गंभीर बात है इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता.
गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.
हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.