Advertisement

RCB की जीत पर भावुक हुए Vijay Mallya, X पर Virat Kohli, Chris Gayle, AB de Villers के लिए कहा ऐसा...

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मंगलवार को पंजाब किंग्स को शिकस्त देकर आईपीएल 2025 टाइटल पर कब्ज़ा कर लिया है. आरसीबी की इस जीत से सिर्फ फैंस नहीं, बल्कि विजय माल्या भी खासे उत्साहित हैं. जिन्होंने X पर ट्वीट कर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं.

Latest News
RCB की जीत पर भावुक हुए Vijay Mallya, X पर Virat Kohli, Chris Gayle, AB de Villers के लिए कहा ऐसा...
Add DNA as a Preferred Source

3 जून 2025 मंगलवार तारीख और दिन तमाम आरसीबी फैंस की यादों की डायरी में दर्ज हो चुका है. आरसीबी ने इतिहास रचते हुए 18 साल के इंतजार के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का खिताब जीत लिया. इस उपलब्धि पर पूरे भारत में RCB के प्रशंसक बेहद खुश थे और उन्होंने सोशल मीडिया पर टीम की जमकर तारीफ की. जीत का जश्न मनाने और पोस्ट लिखने वालों में फ्रैंचाइज़ी के पूर्व मालिक विजय माल्या भी शामिल थे, जिन पर लोन धोखाधड़ी का आरोप है.

आरसीबी की जीत के बाद, विजय माल्या ने एक्स को बताया कि कैसे उनका सपना था कि आईपीएल ट्रॉफी बेंगलुरु आए. उन्होंने यह भी कहा कि विराट कोहली, क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को चुनना सौभाग्य की बात है, जो तब से RCB के इतिहास का हिस्सा बने हुए हैं.

X पर किये गए अपने पोस्ट में माल्या ने कहा कि, 'जब मैंने आरसीबी की स्थापना की थी तो मेरा सपना था कि आईपीएल ट्रॉफी बेंगलुरु आए. मुझे युवा खिलाड़ी के रूप में दिग्गज किंग कोहली को चुनने का सौभाग्य मिला और यह उल्लेखनीय है कि वह 18 वर्षों से आरसीबी के साथ हैं. मुझे यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल और मिस्टर 360 एबी डिविलियर्स को चुनने का भी सम्मान मिला, जो आरसीबी के इतिहास का एक अमिट हिस्सा हैं। आखिरकार, आईपीएल ट्रॉफी बेंगलुरु आ गई है.'

उन्होंने अपने सपने को साकार करने के लिए टीम को धन्यवाद दिया और कहा, 'मेरे सपने को साकार करने वाले सभी लोगों को फिर से बधाई और धन्यवाद. आरसीबी के प्रशंसक सबसे अच्छे हैं और वे आईपीएल ट्रॉफी के हकदार हैं. ई साला कप बेंगलुरु बारूथे!'

इससे पहले, माल्या ने 18 साल बाद आईपीएल चैंपियन बनने के लिए टीम को बधाई दी और कहा कि आरसीबी के पास 'शानदार कोच और सहयोगी स्टाफ' के साथ साहसपूर्वक खेलने वाली एक 'अच्छी तरह से संतुलित टीम' है.

बता दें कि 2008 में, माल्या ने फ्रैंचाइज़ी खरीदी, लेकिन जब वह कर्ज चुकाने में चूक गए और बाद में भारत से भाग गए, तो आईपीएल फ्रैंचाइज़ी ने 2016 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को पत्र लिखकर रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (आरसीएसपीएल) के निदेशक पद से माल्या के इस्तीफे की जानकारी दी.

बहरहाल ऐसा नहीं है कि कप जीतने के बाद आरसीबी को बधाई सिर्फ माल्या की तरफ से ही मिली है. टीम को बधाई देने के लिए आनंद महिंद्रा, हर्ष गोयनका और निखिल कामथ सहित कई महत्वपूर्ण हस्तियों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया.

आरसीबी ने मंगलवार को अहमदाबाद में फाइनल में पंजाब किंग्स पर छह रन की जीत के साथ अपना पहला खिताब जीता, जिससे 18 साल का इंतजार खत्म हुआ.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement