स्पोर्ट्स
Dewald Brevis ने नौवें ओवर में जमकर तूफान मचाया.
डीएनए हिंदी: बेबी एबी! नाम तो सुना ही होगा? 18 साल के इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2022 के 23वें मैच में ऐसा तूफान मचाया दिग्गज गेंदबाजों के होश उड़ गए. Baby AB ने राहुल चाहर के ओवर में एक चौका और चार छक्के ठोक डाले. मुंबई इंडियस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच में 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 साल के डेवाल्ड ब्रेविस (बेबी एबी) गदर मचा दिया.
नौवें ओवर में जमकर कूटा
डेवाल्ड ने नौवें ओवर में राहुल चाहर की जमकर कुटाई की. इस ओवर की पहली गेंद पर तिलक वर्मा ने एक रन लेकर डेवाल्ड को स्ट्राइक दे दी. डेवाल्ड ने अगली ही गेंद पर चौका ठोक डाला. इसके बाद उन्होंने तीसरी गेंद पर लॉन्ग ऑन की ओर करारा छक्का जड़ दिया. तीन गेंदों में बाउंड्री लगाकर बेबी जोश से लबरेज हो गए. अब बारी थी अगली गेंद की. बेबी ने चौथी गेंद पर फिर बल्ले का मुंह खोला और मिडविकेट की ओर एक और छक्का ठोक दिया.
Baby AB💙 pic.twitter.com/rARHgZp23t pic.twitter.com/AqTbqETEM9
— Monika Roy (@IAmMonikaRoy) April 13, 2022
28 रन ठोके
पांचवीं गेंद पर बेबी एक बार फिर रंग में आए और लॉन्ग ऑन की ओर करारा छक्का जड़ दिया. अब बारी थी लास्ट बॉल की. राहुल चाहर ने बेबी की ओर देखा और जैसे ही उन्होंने लास्ट बॉल डाली, बेबी ने लॉन्ग ऑन की ओर ऐसा छक्का ठोका कि दर्शकों की तालियां बढ़ती चली गईं. 18 साल के बेबी एबी ने अपनी पारी में बड़ा धमाका कर दिया. राहुल चाहर के इस ओवर से 29 रन आए जिसमें 28 अकेले डेवाल्ड के थे.
6. 6. 6. 6 - Dewald Brevis, you beauty! 👏👏
Live - https://t.co/emgSkWA94g #MIvPBKS #TATAIPL pic.twitter.com/Hvj1JVzD0h— IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2022
लड़की ने लिखा- आरसीबी को IPL ट्रॉफी नहीं, तब तक शादी नहीं...अमित मिश्रा के कमेंट ने लूटी महफिल
डेवाल्ड ने कुल 25 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्के ठोक 196 की स्ट्राइक रेट से 49 रन बनाए. हालांकि वह हाफ सेंचुरी से चूक गए. उन्हें ओडियन स्मिथ ने 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर अर्शदीप सिंह के हाथों कैच करा पवेलियन लौटाया.
IPL 2022: Ashwin ने बताई रिटायर्ड आउट की पूरी कहानी, इसलिए लिया था फैसला...
3 करोड़ में खरीदा
डेवाल्ड का उपनाम "बेबी एबी डिविलियर्स" है. इस खिलाड़ी की तुलना साउथ अफ्रीका के दिग्गज प्लेयर एबी डिविलियर्स से की जाती है. ब्रेविस वेस्टइंडीज में हाल ही में संपन्न आईसीसी अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप में मैन ऑफ द सीरीज थे. बेबी की उम्र महज 18 साल है.
4,6,6,6,6 - Dewald Brevis smashes Rahul Chahar.
— IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2022
We're still trying to wrap our heads around this over.
ICYMI, watch it here 👇👇https://t.co/6gs60F3fWV #TATAIPL #MIvPBKS
अनकैप्ड दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज देवाल्ड ब्रेविस को इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ में खरीद लिया है. उन्हें पाने के लिए फ्रेंचाइजी में खूब होड़ मची थी.
यह भी पढ़ें: IPL में छक्के ठोक हार्दिक पांड्या ने बनाया रिकॉर्ड, देखें List
गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.