स्पोर्ट्स
1.WTC में किस स्थान पर है टीम इंडिया?

भारतीय टीम ने 11 मैच खेले हैं और 8 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि दो मैच हारे हैं और एक ड्रॉ हुआ है. टीम इंडिया 98 पाइंट्स और 74.24 पीसीटी के साथ पहले स्थान पर हैं.
2.भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगी भिड़ंत

न्यूजीलैंड की टीम अक्टूबर महीने में भारत का दौरा करेगी. भारत और न्यजीलैंड के बीच तीन टेस्ट खेले जाएंगे. अगर टीम इंडिया न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप कर देती है, तो टीम का फाइनल में जाना तय हो जाएगा. अगर टीम 2-1 से भी जीतती है, फिर ऑस्ट्रेलिया दौरा अहम हो जाएगा.
3.भारत करेगा ऑस्ट्रेलिया का दौरा

भारत को इस साल के आखिरी में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया एक दूसरे से 5 टेस्ट मैच खेलेंगे. टीम इंडिया के लिए डब्ल्यूटी फाइनल में पहुंचने के लिए ये सीरीज काफी अहम होगी.
4.भारत-इंग्लैंड (2016)

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को साल 2016 में वानखेड़े स्टेडियम में एक पारी और 36 रनों से हराया था.
5.WTC फाइनल में पहुंचने का समीकरण

टीम इंडिया पहले न्यूजीलैंड से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. अगर टीम क्लीन स्वीप मारने में कामयाब हो जाती है, तो WTC फाइनल में टीम का पहुंचना तय ही हो जाएगा. लेकिन अगर 2-0 से जीतती है, तो टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा अहम हो जाएगा. फिर टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कम से कम 1 या 2 मैच जीतने ही होंगे.