स्पोर्ट्स
मोहम्मद साबिर | Jul 12, 2025, 10:26 PM IST
1.इगा स्वियातेक ने पहली बार जीता विम्बलडन 2025 का खिताब

विम्बलडन 2025 में महिला सिंगल्स का फाइनल मुकाबला इगा स्वियातेक और अमांडा अनिसिमोवा के बीच खेला गया, जिसमें इगा ने पहला सेट 6-0 से केवल 25 मिनट में जीत लिया. उसके बाद 57 मिनट में दूसरा सेट 6-0 से जीतकर पहली बार खिताब अपने नाम कर लिया.
2.इगा ने जीता छठा ग्रैंडस्लैम

विम्बलडन 2025 के खिताब के साथ इगा स्वियातेक ने छठा ग्रैंडस्लैम अपने नाम किया है. उन्होंने चार बार फ्रेंच ओपन और एक बार यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया है. उन्होंने साल 2020, 2022, 2023, 2024 में फ्रेंच ओपन और फिर 2022 में यूएस ओपन का खिताब जीता था. वहीं अब वो विम्बलडन 2025 की चैंपियन बन गई हैं.
3.कब शुरुआ हुआ था इगा का करियर?

इगा स्वियातेक ने साल 2015 में जूनियर सर्किट में एंट्री मारी थी. उसके बाद साल 2016 में फ्रेंच ओपन जूनियर क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी. उन्होंने अपने करियर के शुरुआत से ही अपना नाम कमाना शुरू कर दिया था. साल 2016 में इगा ने अपना पहला पेशेवर टूर्नामेंट कैनेडियन ओपन जूनियर चैंपियनशिप अपने नाम की थी.
4.125 हफ्ते तक रही थीं वर्ल्ड नंबर 1

इगा स्वियातेक अपने करियर की शुरुआत से ही अपना नाम कमाना शुरू कर दिया था और उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से पूरी दुनिया का नाम अपनी ओर आक्रषित कर लिया था. इगा 125 हफ्ते तक महिला एकल में वर्ल्ड नंबर 1 के स्थान पर रह चुकी हैं. उन्होंने कुल 22 एकल खिताब अपने नाम किए हैं.
5.इंस्टाग्राम पर रहती हैं एक्टिव

इगा स्वियातेक अपने खेल ही नहीं वो अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं. वो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती है और अपने फैंस के बीच अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. इगा के इंस्टाग्राम पर कुल 2 मिलियन से ज्यादा फॉलओर्स हैं.