स्पोर्ट्स
मोहम्मद साबिर | Jun 21, 2025, 11:27 AM IST
1.कौन है नीरज चोपड़ा की वाइफ?

भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा की वाइफ का नाम हिमानी मोर है. हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली हिमानी खुद ही एक खिलाड़ी भी हैं.
2.क्या करती हैं हिमानी मोर?

हिमारी मोर एक टेनिस खिलाड़ी हैं. इतना ही नहीं वो अमेरिका में पढ़ाई भी कर रही हैं. उन्होंने न्यू हैम्पशर में फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की पढ़ाई की है.
3.हिमानी ने कब खेलना स्टार्ट किया टेनिस?

भारतीय टेनिस महासंघ की वेबसाइट के मुताबिक, हिमानी मोर ने 2018 में नेशनल रैंकिंग एकल में 42 और युगल में 27 अंक प्राप्त किए थे. वहीं उन्होंने साल 2018 में एआईटीए स्पर्धाओं में खेलना भी शुरू किया था.
4.कब हुई नीरज और हिमानी की शादी?

नीरज चोपड़ा ने मीडिया से छिपकर अपनी शादी रचाई थी. नीरज और हिमानी मोर की शादी 16 जनवरी 2025 को हिमाचल प्रदेश में हुई थी.
5.दिखने में काफी सुंदर हैं हिमानी

आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा की वाइफ हिमानी मोर दिखने में काफी सुंदर हैं. हालांकि वो सोशल मीडिया से दूर रहती है और लाइमलाइट में आना बिल्कुल भी पसंद नहीं करती हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ ही तस्वीरें शेयर की हैं.