स्पोर्ट्स
मोहम्मद साबिर | Jun 21, 2025, 10:07 AM IST
1.नीरज चोपड़ा का 90 मीटर थ्रो

नीरज चोपड़ा ने इसी साल दोहा डायमंड लीग 2025 में 90.23 मीटर का थ्रो किया था. लेकिन फिर भी वो गोल्ड नहीं जीत पाए थे.
2.स्टॉकहोम में फेंका दूसरा बेस्ट थ्रो

नीरज चोपड़ा ने साल 2022 में स्टॉकहोम डायमंड लीग में 89.94 मीटर का थ्रो किया था. ये उनके करियर का दूसरा बेस्ट थ्रो है.
3.नीरज का तीसरा बेस्ट थ्रो

नीरज चोपड़ा ने साल 2024 में लुसाने डायमंड लीग में हिस्सा लिया था. उस दौरान उन्होंने 89.49 मीटर का थ्रो फेंका था.
4.ओलंपिक में किया था दमदार थ्रो

पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था. उन्होंने इस दौरान 89.45 मीटर का थ्रो किया था. हालांकि पाकिस्तान के अरशद ने 92.97 मीटर का थ्रो किया था.
5.ये रहा नीरज का 5वां बेस्ट थ्रो

नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक 2024 के क्वालिफिकेशन राउंड में 89.34 मीटर का थ्रो किया था. हालांकि ये उनके करियर का 5वां बेस्ट थ्रो है.