Advertisement

मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने अब सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा, बोलीं- 4 नहीं 10 लाख रुपये चाहिए

Hasin Jahan: हसीन जहां ने कलकत्ता हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उनके लिए गुजारा भत्ता के तौर पर 1.5 लाख रुपये और 2.5 लाख रुपये मासिक बेटी के लिए भरण-पोषण तय किया था.

रईश खान | Nov 07, 2025, 06:31 PM IST

1.सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं हसीन जहां

सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं हसीन जहां
1

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) और उनकी पत्नी हसीन जहां (Hasin Jahan) के बीच विवाद कम नहीं हो रहा है. गुजारा भत्ता को लेकर हसीन जहां ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

Advertisement

2.10 लाख का मांगा गुजारा भत्ता

10 लाख का मांगा गुजारा भत्ता
2

हसीन जहां ने गुजारा भत्ता के तौर पर हर महीने 10 लाख रुपये देने की मांग की है. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हसीन जहां की याचिका पर सुनवाई करते हुए मोहम्मद शमी और बंगाल सरकार को नोटिस भेजकर चार हफ्तों में जवाब मांगा है.

3.कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश को दी चुनौती

कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश को दी चुनौती
3

दरअसल, हसीन जहां ने कलकत्ता हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उनके लिए गुजारा भत्ता के तौर पर 1.5 लाख रुपये और 2.5 लाख रुपये मासिक बेटी के लिए भरण-पोषण तय किया था.

4.कोर्ट ने पूछा ये सवाल

कोर्ट ने पूछा ये सवाल
4

सुप्रीम कोर्ट ने हसीन जहां से पूछा क्या 4 लाख की रकम पर्याप्त नहीं है? इस पर हसीन जहां ने कहा कि शमी की कमाई और जीवनशैली को देखते हुए यह राशि अपर्याप्त है. उन्होंने गुजारा भत्ता 10 लाख रुपये करने की मांग की.

5.2014 में हुई थी शादी

2014 में हुई थी शादी
5

बता दें कि मोहम्मद शमी ने हसीन जहां से साल 2014 में शादी की थी. लेकिन क्रिकेटर पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए हसीन जहां 2018 में शमी से अलग हो गई थीं. तब से वो अपनी बेटी के साथ अलग रह रही हैं.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement