Advertisement

FIFA World Cup 2026 के 5 ग्लोबल सुपरस्टार्स से मिलिए, किसी ने डिफेंस में गाड़े झंडे तो किसी ने दनादन गोल से रचा इतिहास

FIFA World Cup 2026 के उन 5 खिलाड़ियों से मिलिए जिन्होंने अपने प्रदर्शन से इस टूर्नामेंट को यादगार बना दिया. इनमें से किसी ने मिडफील्ड से गेम की दिशा तय की तो किसी ने गोलों की झड़ी लगाकर रिकॉर्ड बना दिए...

Jaya Pandey | Jul 20, 2026, 01:54 PM IST

1.5 Global Superstars of Fifa World Cup 2026

5 Global Superstars of Fifa World Cup 2026
1

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर खिताब अपने नाम किया और पूरे टूर्नामेंट में अपने शानदार गेम से दुनिया का दिल जीत लिया. भले ही ट्रॉफी स्पेन के खाते में गई हो, लेकिन इस वर्ल्ड कप में दूसरे देशों के भी कई प्लेयर्स ने अपने दमदार प्रदर्शन से ग्लोबल लेवल पर अपनी पहचान बनाई. किसी ने मिडफील्ड से गेम की दिशा तय की तो किसी ने गोलों की झड़ी लगाकर रिकॉर्ड बना दिए. FIFA World Cup 2026 के उन 5 खिलाड़ियों से मिलिए जिन्होंने अपने प्रदर्शन से इस टूर्नामेंट को यादगार बना दिया.
(Image Credit: IANS/X@SpainIsFootball)

Advertisement

2.Pau Cubarsí (Spain)

Pau Cubarsí (Spain)
2

स्पेन के 19 साल के पाउ क्यूबर्सी इस वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी खोज बने. पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार डिफेंस का प्रदर्शन किया और स्पेन की चैंपियन बनने की राह में अहम भूमिका निभाई. बड़े-बड़े स्ट्राइकरों के खिलाफ उनका आत्मविश्वास, सही समय पर टैकल और बेहतरीन पोजिशनिंग देखने लायक रही. उनके शानदार प्रदर्शन के लिए FIFA ने उन्हें 'बेस्ट यंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना. इतनी कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर उन्होंने खुद को दुनिया के सबसे होनहार डिफेंडर्स में शामिल कर लिया.
 (Image Source- X/@SpainIsFootball

3.Rodri (Spain)

Rodri (Spain)
3

स्पेन के स्टार मिडफील्डर रोड्री ने एक बार फिर साबित किया कि उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर्स में क्यों गिना जाता है. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में स्पेन के खेल की रफ्तार को नियंत्रित किया और नॉकआउट मुकाबलों में अपनी लीडरशिप और सटीक पासिंग से टीम को मजबूती दी. फाइनल तक के सफर में उनका योगदान बेहद अहम रहा. उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें FIFA गोल्डन बॉल चुना गया.
(Image Source: IANS)

4.Kylian Mbappé (France)

Kylian Mbappé (France)
4

फ्रांस के कैप्टन किलियन एम्बाप्पे भले ही अपनी टीम को खिताब नहीं दिला सके, लेकिन उन्होंने गोल करने के मामले में सभी को पीछे छोड़ दिया. पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने सबसे ज्यादा 10 गोल किए और गोल्डन बूट अपने नाम किया. मुश्किल मुकाबलों में भी लगातार गोल करने की उनकी क्षमता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे मौजूदा दौर के सबसे खतरनाक फॉरवर्ड खिलाड़ियों में से एक हैं.
(Image Source: IANS)

5.Lamine Yamal (Spain)

Lamine Yamal (Spain)
5

स्पेन के युवा स्टार लामिन यमाल ने भी इस वर्ल्ड कप में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. उनकी रफ्तार, ड्रिब्लिंग, क्रिएटिविटी और अटैकिंग ने स्पेन के खेल को नई धार दी. पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने कई अहम मौके बनाए और विरोधी टीमों की डिफेंस लाइन को परेशान किया. भले ही उन्हें कोई पर्सनल अवॉर्ड नहीं मिला, लेकिन उनके प्रदर्शन ने यह साफ कर दिया कि आने वाले साल में वे वर्ल्ड फुटबॉल के सबसे बड़े सितारों में शामिल हो सकते हैं.
(Image Source: IANS)

6.Vozinha (Cape Verde)

Vozinha (Cape Verde)
6

केप वर्डे के अनुभवी गोलकीपर वोजिन्हा इस वर्ल्ड कप के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक रहे. उनकी शानदार गोलकीपिंग की बदौलत केप वर्डे ने कई मजबूत टीमों के खिलाफ कड़ी टक्कर दी और उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया. पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने कई बेहतरीन सेव किए, जिनकी फुटबॉल एक्सपर्ट्स और इंटरनेशनल मीडिया ने जमकर तारीफ की. भले ही उनकी टीम खिताब की दौड़ में आगे नहीं बढ़ सकी, लेकिन वोजिन्हा ने अपने प्रदर्शन से साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी बड़ी टीम की मोहताज नहीं होती.
(Image Source: IANS)

Advertisement
Advertisement
Advertisement