Advertisement

Emiliano Martinez: अश्लील जश्न मनाने के आरोपी फुटबॉलर की रोमांटिक तस्वीरें देख कहेंगे ये तो लव बर्ड्स हैं

Argentina goalkeeper: फीफा वर्ल्ड कप 2022  में अर्जेंटीना की जीत में गोएमिलियानो मार्टिनेज का बड़ा योगदान था. इस खिलाड़ी की फैमिली के बारे में जानें

| Jan 04, 2023, 12:28 PM IST

1.Emiliano Martinez wife 

Emiliano Martinez wife 
1

एमिलियानो की पत्नी का नाम मंदीनिहा मार्टिनेज है और वह पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं. मशहूर फुटबॉलर की पत्नी होने के बाद भी वह करियर को लेकर काफी जागरूक हैं और अपनी खुद की कंपनी चलाती हैं. उनकी स्पेशलाइजेशन बच्चों की नर्सरी, क्लब कमरे वगैरह के इंटीरियर में है.
 

Advertisement

2.Emiliano Martinez Love Story

Emiliano Martinez Love Story
2

एमिलियानो और मंदीनिहा की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है. दोनों पहली बार हाई स्कूल में मिले थे और तब से रिलेशनशिप में थे. एक इंटरव्यू में एमिलियानो ने बताया था कि वह स्कूल की फुटबॉल टीम में थे और इस वजह से चर्चित थे. यहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई और प्यार में बदली.

3.Emiliano Martinez Family

Emiliano Martinez Family
3

अर्जेंटीना के गोलकीपर ने अपनी स्कूल टाइम गर्लफ्रेंड से साल 2017 में शादी की थी और दोनों के अब 2 बच्चे हैं. एमिलियानो सोशल मीडिया पर फैमिली के साथ वेकेशन और सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी डालते हैं. 

4.Emiliano Martinez Kids

Emiliano Martinez Kids
4

कपल ने 2017 में शादी की और अब एक प्यारे से बेटे और बेटी के मम्मी-पापा हैं. मार्टिनेज का परिवार भी फीफा वर्ल्ड कप फाइनल देखने के लिए कतर पहुंचा था.  


 

5.Emiliano Martinez Insta Pics

Emiliano Martinez Insta Pics
5

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में विश्व कप जीतने के बाद कपल फिलहाल छुट्टियों पर है. क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियां सेलिब्रिटी कपल यूरोप के अलग-अलग हिस्सों में मना रहा है. 

6.Emiliano Martinez Career

Emiliano Martinez Career
6

एमिलियानो को इस वक्त दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपरों में गिना जाता है. खास तौर पर पेनल्टी रोकने के मामले में वह लाजवाब हैं. फीफा वर्ल्ड कप 2022 में भी उन्होंने पेनल्टी रोककर अपनी टीम की जीत पक्की करने में बड़ा योगदान दिया था.

Advertisement
Advertisement

Advertisement