स्पोर्ट्स
मोहम्मद साबिर | Jun 13, 2026, 05:46 PM IST
1.कब खेला जाएगा ब्राजील और मोरक्को मैच?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ब्राजील और मोरक्को के बीच ग्रुप स्टेज मुकाबला रविवार 14 जून 2926 को खेला जाएगा.
2.कितने बजे खेला जाएगा ब्राजील और मोरक्को मैच?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ब्राजील और मोरक्को के बीच ग्रुप स्टेज मुकाबला तड़के सुबह 3.30 बजे से खेला जाना है.
3.कहां खेला जाएगा ब्राजील और मोरक्को मैच?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ब्राजील और मोरक्को के बीच मुकाबला अमेरिका के ईस्ट रदरफोर्ड के न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा.
4.भारत में टीवी पर कहां देख सकते हैं ब्राजील और मोरक्को मैच?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 टेलीविजन पर हाल ही में लॉन्च हुए यूनाईट8 स्पोर्ट्स नेटवर्क पर दिखाया जाएगा. मैच चार चैनलों पर दिखाए जाएंगे, जिसमें यूनाईट8 स्पोर्ट्स 1 (हिंदी), यूनाईट8 स्पोर्ट्स 1 एचडी (हिंदी), यूनाईट8 स्पोर्ट्स 2 (इंग्लिश) और यूनाईट8 स्पोर्ट्स 2 एचडी (इंग्लिश).
5.भारत में कहां होगी ब्राजील और मोरक्को मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ब्राजील और मोरक्को के बीच मुकाबले को फैंस 'जी5' ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.
6.फ्री में कहां देख सकते हैं फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले?

डीसी स्पोर्ट्स पर फीफा वर्ल्ड कप के कुछ चुनिंदा मैच फ्री में देख सकते हैं. डीडी स्पोर्ट्स ने मेक्सिको और साउथ अफ्रीका का मैच भी फ्री में दिखाया था. हालांकि, डीडी फ्री डिश पर क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैच फ्री में देख सकते हैं.
(ALL Images: IANS)