Advertisement

Asia Cup 2025: अभिषेक शर्मा की कमाई ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ का आंकड़ा कर देगा हैरान

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इन दिनों क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का सबसे बड़ा विषय बने हुए हैं. मैदान पर उनकी विस्फोटक बैटिंग और मैदान के बाहर उनकी बढ़ती लोकप्रियता ने उन्हें खास बना दिया है. फैंस सिर्फ उनके खेल ही नहीं, बल्कि उनकी कमाई को लेकर भी उत्साहित हैं.

राजा राम | Sep 11, 2025, 07:28 PM IST

1.सुर्खियों में अभिषेक शर्मा

सुर्खियों में अभिषेक शर्मा
1

एशिया कप 2025 की शुरुआत से पहले ही अभिषेक शर्मा सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने यूएई के खिलाफ 16 गेंदों पर 30 रन बनाकर दिखा दिया कि वे लंबे समय तक क्रिकेट में छाए रहने वाले हैं. 

Advertisement

2.कमाई ने रॉकेट की तरह रफ्तार पकड़ी

कमाई ने रॉकेट की तरह रफ्तार पकड़ी
2

सिर्फ 25 साल की उम्र में अभिषेक अब तक भारत के लिए 18 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उनकी कमाई ने रॉकेट की तरह रफ्तार पकड़ी है. 
 

3.14 करोड़ रुपये तक पहुंची कमाई

14 करोड़ रुपये तक पहुंची कमाई
3

अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद से की थी. तब उनकी फीस मात्र 18 लाख रुपये थी. लेकिन आज यह बढ़कर 14 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है. 
 

4.लगभग 35 करोड़ रुपये कमा चुके हैं

लगभग 35 करोड़ रुपये कमा चुके हैं
4

पिछले आठ सालों में वे केवल आईपीएल से लगभग 35 करोड़ रुपये कमा चुके हैं. 
 

5.‘C’ कैटेगरी के अनुबंधित खिलाड़ी

‘C’ कैटेगरी के अनुबंधित खिलाड़ी
5

इसके अलावा, बीसीसीआई से भी अभिषेक हर साल 1 करोड़ रुपये पाते हैं. वह फिलहाल ‘C’ कैटेगरी के अनुबंधित खिलाड़ी हैं. 
 

6.ब्रांड एंडोर्समेंट से भी उनकी आय बढ़ रही है

ब्रांड एंडोर्समेंट से भी उनकी आय बढ़ रही है
6

ब्रांड एंडोर्समेंट से भी उनकी आय बढ़ रही है. वे फिलहाल 10 से 15 लाख रुपये प्रति विज्ञापन लेते हैं और रियलमी इंडिया, वाडिलाल, अमेजन इंडिया जैसी कंपनियों से जुड़े हुए हैं. 

7.करीब 15 करोड़ की नेटवर्थ

करीब 15 करोड़ की नेटवर्थ
7

कुल मिलाकर, अलग-अलग स्रोतों के अनुसार, अभिषेक शर्मा की नेटवर्थ साल 2025 में 12 से 15 करोड़ रुपये के बीच है. 

Advertisement
Advertisement
Advertisement