Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

AUS v ZIM: W,W,W,W,W इस खिलाड़ी ने तोड़ी ऑस्ट्रेलिया की कमर, दिलाई जिम्बाब्वे को ऐतिहासिक जीत

Australia vs Zimbabwe: जिम्बाब्वे ने वो कमाल कर दिखाया है जो आज तक वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं कर सका था. रयान बर्ल की बेहतरीन गेंदबाजी की मदद से जिम्बाब्वे ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसी घर में मात दी है.

AUS v ZIM: W,W,W,W,W इस खिलाड़ी ने तोड़ी ऑस्ट्रेलिया की कमर, दिलाई जिम्बाब्वे को ऐतिहासिक जीत

रयान बर्ल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लिए 5 विकेट

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे जैसी कमजोर टीम हरा देगी, ये बात अगर कहीं सुनाई पड़ भी जाए तो इसपर यकीन करना मुश्किल होता है. लेकिन अनिश्चितताओं के खेल क्रिकेट में सब मुमकिन है. यहां कब कमोजोर टीम ताकतवर को मात दे देती है इसका पता भी नहीं चलता. गेम को बदलने के लिए सिर्फ कुछ गेंद ही चाहिए होती हैं, ऑस्ट्रेलिया के साथ भी यही हुआ है.

जिम्बाब्वे ऑस्ट्रेलिया टूर पर है और कंगारुओं के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है. आपको जानकर हैरानी होगी कि जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के छक्के छुड़ा दिए हैं और पहली बार उसने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में मात दी है. तीसरे और सीरीज के आखिरी वनडे मैच में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह हराया है. पहले उसने ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 141 रनों पर ऑलआउट किया और फिर 39 ओवर्स में सात विकेट खोकर ये लक्ष्य भी हासिल कर लिया. जिम्बाब्वे की इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया का क्लीन स्वीप का इरादा भी धरा का धरा रह गया. ऑस्ट्रेलिया ने ये सीरीज 2-1 से जीती.

Serena Williams Retires: हार के साथ हुई विदाई, बहन वीनस विलियम्स के लिए कही बड़ी बात

Ryan Burl जीत के हीरो

जिम्बाब्वे की इस जीत के हीरो रयान बर्ल रहे हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के एक के बाद एक विकेट चटकाए. बर्ल ने सिर्फ 3 ओवर डाले, 10 रन दिए और 5 विकेट झटके. उन्होंने ऐसी कमाल की गेंदबाजी की है कि चारोंतरफ अब इसी की चर्चा हो रही है. बर्ल ने इस शानदार स्पेल के साथ कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं. रयान बर्ल अब सबसे कम गेंदों पर पांच विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. उनसे ऊपर सिर्फ श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास हैं, जिन्होंने 16 गेंदों पर बांग्लादेश के खिलाफ 2003 में पांच विकेट लिए थे.

इसी के साथ बर्ल जिम्बाब्वे के पहले ऐसे गेंदबाज भी बन गए हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में पांच विकेट हॉल ली है. बर्ल से पहले 1983 वर्ल्ड कप में डंकन फ्लेचर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 42 रन देकर 4 विकेट लिए थे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement