स्पोर्ट्स
Zimbabwe vs West Indies 1st Test: पहली पारी में वेस्टइंडीज के 447 रन के जवाब में जिम्बाब्वे ने 114 के स्कोर पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं.
डीएनए हिंदी: बुलावायो (Bulawayo) में खेले जा रहे पहले टेस्ट (ZIM vs WI 1st Test) में वेस्टइंडीज ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. पहले ओपनर्स की धमाकेदार पारियों के बाद गेंदबाजों ने अब तक जिम्बाब्वे के किसी बल्लेबाज को टिकने नहीं दिया है और मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. 447 रन के जवाब में जिम्बाब्वे ने अपने पहले तीन विकेट सिर्फ 114 रन के स्कोर पर गंवा दिए हैं. अलजारी जोसेफ (Ajzarri Joseph) ने टीम को पहली सफलता दिलाई. उसके बाद क्रैग ब्रैथवेट (Kraigg Brathwaite) और मोती (Gudakesh Motie) को एक-एक सफलता मिली. तीसरे दिन के खेल के समाप्त होने तक जिम्बाब्वे ने 114 रन बना लिए हैं और उनके 7 बल्लेबाज अभी भी आने बाकी हैं.
IND vs PAK Asia Cup: 'भारत होगा अपने लिए Go to hell', क्यों तिलमिला रहे जावेद मियांदाद?
447 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे को अच्छी शुरुआत मिली और एनोसेंट कइया और तनुनुरवा मकोनी के बीच 63 रन की साझेदारी हुई. इस साझेदारी को अलजारी जोसेफ ने तोड़ा और मकोनी को 33 के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई. इसके कुछ ही देर बाद चामु चिभाभा को मोती ने पवेलियन की राह दिखाई. कप्तान क्रैग इर्विन को भी वेस्टइंडीज ने ज्यादा देर नहीं टिकने दिया और उन्हें वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने 13 के स्कोर पर बोल्ड कर दिया. जिम्बाब्वे अभी भी 333 रन से पीछे हैं.
वेस्टइंडीज के ओपनर्स ने निकाला जिम्बाब्वे का दम
इससे पहले वेस्टइंडीज ने तेजनरायण के दोहरने शतक और कप्तान ब्रैथवेट के शतक की बदौलत पहली पारी को 447 रन के स्कोर पर घोषित किया. ब्रैथवेट और चंद्रपॉल के बीच 336 रन की साझेदारी हुई. ब्रैथवेट को मासाकाद्जा ने 182 के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई. इसके बाद भी तेजनरायण चंद्रपॉल टिके रहे और उन्होंने अपने करियर का पहला दोहरा शतक जड़ दिया. दोहरा शतक होते ही वेस्टइंडीज ने 447 रन पर 6 विकेट गिरने के बाद अपनी पहली पारी घोषित कर दी. जिम्बाब्वे की ओर से ब्रैंडन मवुटा ने 5 विकेट चटकाए.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.