Advertisement

Zim Vs Ned: घर में सम्मान बचा पाएगी जिम्बाब्वे या नीदरलैंड्स रचेगी इतिहास, भारत में यहां देखें लाइव घमासान 

Zim Vs Ned Live Streaming: जिम्बाब्वे ने दूसरे मुकाबले में जैसे-तैसे 1 रन से जीत दर्ज की. अब निर्णायक मुकाबला है. जानें भारत में लाइव कैसे देख पाएंगे.

Zim Vs Ned: घर में सम्मान बचा पाएगी जिम्बाब्वे या नीदरलैंड्स रचेगी इतिहास, भारत में यहां देखें लाइव घमासान 

Zim Vs Ned Live Streaming

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जिम्बाब्वे और नीदरलैंड्स (Zim Vs Ned ODI) के बीच रोमांचक वनडे सीरीज खेली जा रही है. पहले वनडे में घर में ही जिम्बाब्वे को मुंह की खानी पड़ी थी और दूसरे मैच में मुश्किल से एक रन से जीत पाई. सीरीज का निर्णायक मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा जिसमें रोमांचक घमासान की पूरी उम्मीद है. जानें भारत में कैसे आप इस मैच का लुत्फ फोन या टीवी पर ले सकते हैं. 

ZIM vs NED 2nd ODI Live Streaming
जिम्बाब्वे और नीदरलैंड्स (Zim Vs Ned) के बीच सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. भारत में किसी भी टीवी चैनल पर आप इस मैच को लाइव नहीं देख पाएंगे क्योंकि टीवी पर मैच का टेलीकास्ट नहीं हो रहा है. हालांकि जिम्बाब्वे और नीदरलैंड्स के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज को भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही है. आप ऐप पर या वेबसाइट पर मैच का लुत्फ ले सकते हैं. मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा. 

यह भी पढ़ें: SA Vs WI: एडन मार्करम की टीम करेगी हल्ला बोल या वेस्टइंडीज देगी जोर का झटका, भारत में यहां देखें लाइव 

सीरीज के लिए दोनों टीमें ऐसी हैं
जिम्बाब्वे: इनोसेंट काया, क्रेग एरविन (कप्तान), वेस्ली मधेवेरे, गैरी बैलेंस, सिकंदर रजा, रयान बर्ल, वेलिंगटन मसाकाद्जा, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, तदिवानशे मारुमनी, सीन विलियम्स, ब्रैंडन मावुता और तेंदाई चतरा.

नीदरलैंड्स: विक्रमजीत सिंह , मैक्स ओडॉव, टॉम कूपर, मूसा अहमद, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), तेजा निदामनुरु, शारिज अहमद, पॉल वैन मीकेरेन, फ्रेड क्लासेन, ब्रैंडन ग्लोवर, आर वान डर मर्व, विवियन किंगमा, रयान क्लेन और आर्यन दत्त.

यह भी पढ़ें: हारिस रउफ PSL 2023 की ट्रॉफी लेकर पहुंचे वाघा बॉर्डर तो भारतीय फैंस बोले, 'लीग ट्रॉफी बॉर्डर पर ले आए'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement