Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

ZIM vs AFG: विकेट के लिए तरस गए गेंदबाज, पूरे दिन करते रहे बल्लेबाजी; अफगानिस्तान ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

ZIM vs AFG: बॉक्सिंग डे टेस्ट में अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एक एतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है. वहीं रहमत और शाहिदी ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया.

Latest News
ZIM vs AFG: विकेट के लिए तरस गए गेंदबाज, पूरे दिन करते रहे बल्लेबाजी; अफगानिस्तान ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

ZIM vs AFG 1st Test

Add DNA as a Preferred Source

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है, जिसका पहला मुकाबला 26 दिसंबर से खेला जा रहा है. इस बॉक्सिंग डे टेस्ट में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करत हुए 586 रन बोर्ड पर लगाए थे और ऐसा लग रहा था कि अब टीम आसानी से जीत दर्ज कर सकती है. लेकिन अफगानी बल्लेबाजों ने जिम्बाब्वे की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज जल्द ही पवेलियन लौट गए थे. लेकिन उसके बाद रहमत शाह और हशमतुल्लाह शाहिदी ने 3 विकेट किए लिए रिकॉर्ड तोड़ साझेदारी की है. वहीं अफगानिस्तान ने इस मैच में ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. 

अफगानिस्तान ने बनाया एतिहासिक रिकॉर्ड

बॉक्सिंग डे टेस्ट के तीसरे दिन के खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान ने 2 विकेट पर 425 रन बना लिए है. रहमत शाह 231 और शाहिदी 141 रनों पर नाबाद रहे. रहमत और शाहिदी के बीच तीसरे विकेट के लिए 361 रनों की पार्टनरशिप की है, जो अभी भी बरकरार है. इन दोनों ने अफगानिस्तान टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी निभा ली है. इसके अलावा जिम्बाब्वे की धरती पर टेस्ट इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप भी की है. 

पूरे दिन नहीं गिरा एक भी विकेट

अफगानिस्तान ने इस मैच में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है. दरअसल, शाहिदी और रहमत शाह ने तीसरे दिन पूरे दिन बल्लेबाजी की है. जिम्बाब्वे की टीम तीसरे दिन एक भी विकेट लेने में नाकाम रही. अफगानिस्तान ने 98 साल बाद ये कारनामा किया है. इससे पहले इंग्लैंड के जैक हॉब्स और हर्बर्ट सुटलिफ पूरे दिन बल्लेबाजी की थी.

रहमत शाह ने रचा इतिहास

रहमत शाह ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में इतिहास रच दिया है. दरअसल, उन्होंने तीसरे दिन के खेल खत्म होने तक अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया, जिसके बाद वो ऐसा करने वाले दूसरे अफगानी बल्लेबाज बन गए हैं. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अफगानिस्तान की ओर से अब तक सिर्फ दो बल्लेबाजों ने दोहरा शतक बनाया है. रहमत शाह से पहले ये रिकॉर्ड शाहिदी के नाम था,जिन्होंने 2021 में अबु दाबी में जिम्बाब्वे के खिलाफ ही लगाया था. 

यह भी पढ़ें- Jasprit Bumrah ने Sam Konstas से लिया बदला, क्लीन बोल्ड कर इस तरह किया सेलिब्रेट- Video

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement