Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Zee के CEO पुनीत गोयनका ने फीफा अध्यक्ष के पत्र का जवाब दिया, कहा- 'मील का पत्थर साबित हुई पार्टनरशिप'

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के CEO पुनीत गोयनका ने FIFA को लिखे पत्र में कहा है कि दोनों संस्थाओं ने साथ मिलकर भारत के हर कोने में फुटबॉल को पहुंचाने का एक साझा मिशन शुरू किया था. उन्होंने कहा कि दोनों संगठनों ने मिलकर इस खेल की पहुंच बढ़ाई है.

Zee के CEO पुनीत गोयनका ने फीफा अध्यक्ष के पत्र का जवाब दिया, कहा- 'मील का पत्थर साबित हुई पार्टनरशिप'

ZEEL के सीईओ पुनीत गोयनका ने फीफा को दिया धन्यवाद. (File Photo)

Add DNA as a Preferred Source

FIFA World Cup 2026: FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले Zee एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के CEO पुनीत गोयनका ने पार्टनरशिप के लिए FIFA का शुक्रिया अदा किया है. 19 जुलाई 2026 को "टीम FIFA" को लिखे एक पत्र में, पुनीत गोयनका ने इस पार्टनरशिप को एक शानदार सफर बताया. 

बता दें कि फीफा विश्व कप 2026 के इस सफर में जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड भी अभिन्न अंग रहा है. Z के स्पोर्ट्स चैनल Unite8 स्पोर्ट्स ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर और Z5 ऑफिशियल स्ट्रीमिंग पार्टनर रहे हैं. 20 जुलाई की रात खेले जाने वाले फाइनल मैच से पहले फीफा के प्रेसिडेंट जियानी इन्फेंटिनो ने पत्र लिखकर जी टीवी को धन्यवाद दिया था. 

इस लेटर के जवाब में जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज के सीईओ पुनीत गोयनका ने कहा कि इस पार्टनरशिप ने देश भर के लाखों फैन्स केबीच फ़ुटबॉल के जुनून और भावना को पहंचाने में मदद की. पुनीत गोयनका ने भारत भर में फुटबॉल के जुनून और खेल भावना को फैंस के करीब लाने के लिए फीफा को एक अमूल्य पार्टनर बताया है. उन्होंने कहा कि यह पार्टनरशिप भारत के फ़ुटबॉल इकोसिस्टम को मजबूत करने की Zee की कोशिशों में एक अहम पड़ाव है. उन्होंने कहा कि दोनों संगठनों ने मिलकर इस खेल की पहुंच बढ़ाई है और फ़ुटबॉल को देश की खेल संस्कृति का एक अहम हिस्सा बनाया है.

FIFA World Cup

गोयनका ने लिखा, "हमने मिलकर फ़ुटबॉल को भारत के हर कोने तक पहुंचाने, अरबों फैन्स को प्रेरित करने और इस खेल के फलने-फूलने के लिए नए मौके बनाने का एक साझा मिशन शुरू किया है." पार्टनरशिप के प्रति Zee की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, CEO ने कहा कि कंपनी FIFA के साथ एक मजबूत और लंबे समय तक चलने वाला रिश्ता बनाने पर ध्यान दे रही है और उनका मानना ​​है कि यह सहयोग अभी अपनी यात्रा की शुरुआत में ही है. 

पुनीत गोयनका ने FIFA प्रेसिडेंट जियानी इन्फेंटिनो और पूरे FIFA परिवार का भी शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने इस पार्टनरशिप के दौरान भरोसा दिखाया, सहयोग किया और लगातार समर्थन दिया. उन्होंने अपने लेटर में इस बात पर जोर दिया कि फीफा के साथ स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप भारत के फुटबॉल इकोसिस्टम को मजबूत करने और नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मील का पत्थर साबित हुई है.

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज के सीईओ पुनीत गोयनका ने  विज्ञापनदाताओं, डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स, सहयोगियों और अन्य बिजनेस पार्टनर्स का भी धन्यवाद किया, जिनके सहयोग से ब्रॉडकास्टर का फुटबॉल विजन हकीकत में बदल पाया. गोयनका ने प्रेजेंटर्स और फुटबॉल एक्सपर्ट्स की खास तौर पर तारीफ की. उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी और एनालिसिस ने देखने के अनुभव को बेहतर बनाया और फैंस की खेल के प्रति समझ और पसंद को और गहरा किया.

CEO ने अपनी बात खत्म करते हुए ज़ी के कर्मचारियों की कोशिशों को सराहा. उन्होंने टीम 'Z' को इस बड़े विजन को अपनी लगन और कड़ी मेहनत से एक सफल वेंचर में बदलने का श्रेय दिया. भविष्य की ओर देखते हुए, गोयनका ने कहा कि ज़ी भारत में फुटबॉल फैंस की अगली पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने उम्मीद जताई कि एक दिन देश फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर अपनी जगह बनाएगा. उन्होंने कि भारत में फुटबॉल का सफर तो बस शुरू हुआ है. हमें उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है जब भारत FIFA वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगा.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement