Advertisement

Yuzvendra Chahal wife Dhanashree: युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री का नया वीडियो वायरल, देखकर आप भी कहेंगे- 'वाकई शेरनी है'

Dhanashree Verma Video: युजवेंद्र चहल की पत्नी और सोशल मीडिया स्टार धनश्री वर्मा का वीडियो वायरल हो रहा है. फैंस उस पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं.

Yuzvendra Chahal wife Dhanashree: युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री का नया वीडियो वायरल, देखकर आप भी कहेंगे- 'वाकई शेरनी है'

Dhanshree chahal New Video Viral

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री (Dhanashree Verma Instagram Video) खुद सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं. उनके डांस वीडियो और इंस्टा रील्स को फैंस खूब पसंद करते हैं. हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह घुटने में चोट लगने से लेकर सर्जरी और ठीक होने तक के पलों को दिखा रही है. इस वीडियो पर फैंस उनके जल्दी ठीक होने के लिए कमेंट्स कर रहे हैं और उनकी हिम्मत और जिंदादिली की भी तारीफ कर रहे हैं. 

घुटने में चोट, सर्जरी और कमबैक का वीडियो किया शेयर 
धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि वह एक चैंपियन हैं और जल्द ही वापसी करने वाली हैं. उन्होंने लिखा, 'मैं एक चैंपियन हूं और आप मेरी दहाड़ किसी शेर से ज्यादा जोरदार अंदाज में सुनेंगे.' कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने घुटने में चोट और सर्जरी की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी. 

धनश्री ने वीडियो में यह भी दिखाया कि डांस रिहर्सल के दौरान वह कैसे चोटिल हुई थीं. वीडियो में उन्होंने घायल होने से लेकर सर्जरी और फिर अस्पताल में वॉकर से चलने के पलों को भी शेयर किया है. वीडियो देखने के बाद फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: मैच के बाद ट्विटर पर संग्राम, शोएब अख्तर को पूर्व अफगान क्रिकेट प्रमुख ने खूब सुनाया

इसी महीने हुई है घुटनों की सर्जरी 
धनश्री ने दो सितंबर को सर्जरी की तस्वीर शेयर की थी. सर्जरी की जानकारी उन्होंने फैंस के साथ शेयर करते हुए अस्पताल के बेड से अपनी एक तस्वीर लगाई थी. बता दें कि धनश्री इस वक्त सर्जरी के बाद रिकवर कर रही हैं और युजवेंद्र चहल फिलहाल एशिया कप में खेल रहे हैं. 

हॉस्पिटल बेड से भी धनश्री ने शेयर की थी अपनी तस्वीर

धनश्री और युजवेंद्र चहल सोशल मीडिया के सबसे लोकप्रिय कपल में शुमार किए जाते हैं. दोनों के इंस्टा वीडियो और रील्स फैंस को काफी पसंद आते हैं. धनश्री पेशे से कोरियोग्राफर, डांसर हैं और उनका अपना एक यूट्यूब चैनल भी है. 

यह भी पढ़ें: हार ने तोड़ दिया अफगानिस्तान के खिलाड़ियों का दिल, मैदान पर ही छलके आंसू, तस्वीरें देख पिघल जाएगा दिल

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement