Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

'मेरी चुप्पी मेरी कमजोरी नहीं' तलाक की खबरों के बीच युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा का पहला रिएक्शन आया सामने

भारत के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल के साथ तलाक की खबरों पर धनश्री वर्मा ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए अपने ट्रोलर्स को तगड़ा जवाब दिया है.

'मेरी चुप्पी मेरी कमजोरी नहीं' तलाक की खबरों के बीच युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा का पहला रिएक्शन आया सामने
Add DNA as a Preferred Source

भारत के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर धूम चल रही है. इस बीच धनश्री वर्मा ने तलाक की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है. धनश्री ने अपने जवाब में कई लोगों को अपना निशाना बनाया है. 

युजवेंद्र चहल काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे है. वही पिछले कुछ समय से क्रिकेटरों की फील्ड में तलाक लेने का फैशन सा बना गया है. साल 2024 में भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का तलाक हुआ था. तो वही उनसे पहले शिखर धवन ने भी अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था. इन तलाकों के पीछे क्या वजह है. अभी तक इसका खुलासा नहीं हो सका है. 

क्या बोली धनश्री वर्मा 

धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में लिखा है कि पिछले कुछ दिनों से मैं और मेरा परिवार काफी मुश्किल समय से गुजरा रहा है. सोशल मीडिया पर ट्रोल्स द्वारा मेरा चरित्र हनन किया जा रहा है. जिसकी वजह से मुझे काफी दुख पहुंचा है. मैंने अपना नाम बनाने के लिए सालों से काफी मेहनत की है. मगर उसके बाद भी ट्रोल्स गलत खबरें सोशल मीडिया पर फैल रहे हैं. 

धनश्री ने आगे लिखा कि मेरी चुप्पी मेरी कमजोरी नहीं है. मैं अपनी सच्चाई पर ध्यान केंद्रित करना और अपने मूल्यों पर कायम रहते हुए आगे बढ़ना चुनता हूं. ॐ नमः शिवाय. 

जानिए किसके साथ जोड़ा जा रहा नाम 

आपको बता दें कि चहल और धनश्री के तलाक की खबरें लगभग 1 साल से चल रही है. पिछले साल जब धनश्री ने अपने सरनेम से चहल नाम हटा लिया था. तभी से दोनों के अलग होने की बात चल रही थी. दरअसल कपल ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है जिसके बाद से इन अफवाहों ने तूल पकड़ लिया.

सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि धनश्री वर्मा का किसी के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था. जिसकी वजह से बात तलाक तक पहुंची है. धनश्री के साथ कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर का नाम जोड़ा जा रहा है. जिसपर खुद धनश्री ने जवाब दे दिया है. 
 

 

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement