Advertisement

Yuzvendra Chahal: लव बर्ड्स युजवेंद्र चहल और धनश्री के रिश्ते में आई दरार, नई जिंदगी शुरू कर रहे चहल!

Yuzvendra Chahal- Dhanashree Breakup: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा (Chahal- Dhanashree Breakup) के रिश्ते में लगता है कि सब ठीक नहीं चल रहा है. युजी ने जहां नई जिंदगी शुरू करने की बात कही है तो धनश्री ने भी चहल का नाम अपने नाम से हटा लिया है. जानें क्या है इन दावों के पीछे की सच्चाई. 

Yuzvendra Chahal: लव बर्ड्स युजवेंद्र चहल और धनश्री के रिश्ते में आई दरार, नई जिंदगी शुरू कर रहे चहल!

Yuzvendra Chahal Marriage 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया के सबसे पॉपुलर क्रिकेटिंग कपल युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के रिश्ते में शायद दरार आ गई है. दोनों में से किसी ने अब तक इस पर कुछ नहीं कहा है लेकिन मीडिया में अटकलों का दौर जारी है. दोनों के इंस्टाग्राम अकाउंट से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि शायद उनकी शादी में सब ठीक नहीं चल रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कभी लव बर्ड्स कहा जाने वाला यह कपल अब एक-दूसरे के साथ नहीं है. 

Social Media Post से लगाए जा रहे कयास
युजवेंद्र चहल और धनश्री के अलग होने की खबरों के कयास लगाए जा रहे हैं. दरअसल चहल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी जिसमें लिखा था लाइफ रीलोडिंग. धनश्री ने सोशल मीडिया पर अपने नाम में से चहल हटा लिया है. 

नाम में से चहल हटाया धनश्री ने

दोनों की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद से कयासों का दौर शुरू हो गया है. इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर इस कपल की सबसे ज्यादा चर्चा होती थी. हालांकि अब तक दोनों में से किसी ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है. अभी सिर्फ अटकलों का ही दौर जारी है. 

यह भी पढ़ें: खेल-खेल में Ind Vs Pak: जब पाकिस्तानी कप्तान आमिर सोहेल को वेंकटेश प्रसाद ने दिखाया था पवेलियन का रास्ता

2020 में की थी चहल और धनश्री ने शादी
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने दिसंबर 2020 में शादी की थी. एक ऑनलाइन डांस क्लास में दोनों मिले थे. धनश्री पेशे से एक कोरियोग्राफर और डेंटिस्ट हैं. सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियो की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं. यूट्यूब पर उनके चैनल के 2.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं. इंस्टाग्राम पर भी उनके 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. 

आईपीएल के दौरान उन्होंने कई डांस वीडियो बनाए थे. राजस्थान रॉयल्स के जॉस बटलर के साथ भी उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया था. फैंस को चहल और धनश्री के बनाए रील्स और वीडियो काफी पसंद आते हैं. 

यह भी पढ़ें: भारत-पाक के खिलाड़ियों में सिर्फ झगड़े नहीं होते दोस्ती भी है, धोनी-शोएब, अफरीदी-युवराज हैं अच्छे दोस्त

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement