Advertisement

मैच के बीच अंपायर्स से मजे लेते हुए दिखाई दिए Yuzvendra Chahal, वीडियो हुआ वायरल

भारत की पारी के दौरान ड्रिंक ब्रेक में चहल मैदान के अंदर अंपायर्स के साथ मजे लेते हुए दिखाई दिए, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मैच के बीच अंपायर्स से मजे लेते हुए दिखाई दिए Yuzvendra Chahal, वीडियो हुआ वायरल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः भले ही युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को T20 World Cup 2022 में एक भी मैच खेलने का मौका ना मिला हो, लेकिन खबरों में वो हमेशा बने हुए हैं. आज रविवार को भी बिना मैच खेले वह चर्चा का विषय बने हुए हैं. सोशल मीडिया मे उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें वह इंडिया की बैटिंग के दौरान ड्रिंक ब्रेक में ग्राउंड में मौजूद हैं और फील्ड अंपायर्स के साथ मजाक करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को देखकर लोग सोशल मीडिया पर भी काफी मजे ले रहे हैं.  

 

 

ये वीडियो हो रहा है वायरल 
पहली पारी में जब भारत बैटिंग कर रहा था तो तीसरे ओवर की आखिरी गेंद से पहले ड्रिंक ब्रेक लिया गया था. जिसमें मैदान के अंदर दोनों बैट्समैन के अलावा रिषभ पंत के अलावा युजवेंद्र चहल भी थे. पंत जहां राहुल और रोहित से बात कर रहे थे, वहीं चहल अंपायर्स की ओर खड़े हुए थे. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इस टेंस मैच में चहल किस जरह से अंपायर्स के साथ मजे ले रहे थे और कभी उनकी ओर टांग कर रहे थे तो कभी उंगली कर रहे थे. अंपायर्स भी उनका पूरा साथ दे रहे थे. करीब 9 सेकंड के इस वीडियो ने चहल को सोशल मीडिया पर लाइम लाइट में ला दिया है. 

बड़े टूर्नामेंट में सुपर फ्लॉप हैं KL Rahul, आंकड़ें दे रहे हैं गवाही

भारत को मिली हार 
वहीं दूसरी ओर साउथ अफ्रीका ने आखिरी ओवर में भारत को 5 विकेट से हरा दिया. भारत ने पहली पारी में 133 रन बनाए थे. जिसमें सूर्यकुमार ने 68 रन की पारी खेली थी. जवाब में साउथ अफ्रीका की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही थी, लेकिन मारक्रम और उसके बाद मिलर की फिफ्टी की बदौलत साउथ अफ्रीका यह मैच आसानी से जीत लिया. हार का एक कारण भारत की फिल्डिंग भी रही. कुछ खास मौकों पर भारत ने कैच और रनआउट मिस किए.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement