Advertisement

Chahal and Buttler Tweet: लो मिल गए क्रिकेट की दुनिया के 'अमर और प्रेम', दोनों का अंदाज है अपना-अपना

Chahal Reunites Buttler: युजवेंद्र चहल और जॉस बटलर दोनों ही राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals Tweet) के पॉपुलर स्टार्स हैं. अब आईपीएल खत्म हुए काफी वक्त हो चुका है लेकिन हाल ही में दोनों की मुलाकात लंदन में हुई है. उनकी फ्रेंचाइजी ने भी मजेदार कैप्शन के साथ फोटो शेयर किया है. 

Chahal and Buttler Tweet: लो मिल गए क्रिकेट की दुनिया के 'अमर और प्रेम', दोनों का अंदाज है अपना-अपना

चहल और बटलर की दोस्ती है पुरानी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राजस्थान रॉयल्स के 2 सितारे जॉस बटलर और युजवेंद्र चहल की कुछ दिन पहले लंदन में मुलाकात हुई है. दोनों की मुलाकात का एक फोटो मजेदार कैप्शन के साथ फ्रेंचाइजी ने शेयर किया है. फैंस चहल और बटलर की तस्वीर पर दिए कैप्शन के खूब मजे ले रहे हैं. बता दें कि आईपीएल 2022 में दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. बटलर को ऑरैंज कैप मिला था जबकि चहल ने पर्पल कैप पर कब्जा जमाया था. 

Rajasthan Royals Tweet 
राजस्थान रॉयल्स ने दोनों की मुलाकात की तस्वीर भी ट्वीट की है. फ्रेंचाइजी आईपीएल 2022 के दौरान भी अपने मजेदार ट्वीट के लिए चर्चा में रहती थी. चहल और बटलर के मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'जॉस और यूजी बिल्कुल अमर प्रेम की तरह.' इस तस्वीर के साथ सलमान और आमिर की कॉमेडी फिल्म की तस्वीर भी लगाई गई है. 

इस पर फैंस एक के बाद एक मजेदार कॉमेंट कर रहे हैं. कुछ कॉमेंट का जवाब फ्रेंचाइजी ने भी दिया है. जैसे कि एक यूजर ने लिखा, 'अंदाज अपना-अपना'. जवाब में फ्रेंचाइजी ने लिखा, 'बिल्कुल सही.'

यह भी पढ़ें: Pat Cummins Wedding: कमिंस ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी, 9 महीने का बेटा भी हुआ शामिल, देखें प्यारी तस्वीरें

वेस्टइंडीज में हैं युजवेंद्र चहल 
फिलहाल युजवेंद्र चहल टीम के साथ वेस्टइंडीज में हैं. यह तस्वीर उस वक्त की है जब वह इंग्लैंड के साथ सीरीज के लिए लंदन में थे. कुछ दिन पहले चहल का रोहित शर्मा और दूसरे खिलाड़ियों के साथ इंस्टा लाइव का वीडियो वायरल हुआ था. 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज है. पहला मुकाबला टीम इंडिया ने जीत लिया है और दूसरा मैच सोमवार को है. इस महीने के अंत में एशिया कप है और माना जा रहा है कि युजवेंद्र चहल उस दौरान भी टीम का ही हिस्सा होंगे. 

यह भी पढ़ें: हरभजन सिंह ने उड़ाया अपनी अंग्रेजी का मजाक, बोले- 'रिजर्वेशन को समझ लिया था ग्रेजुएशन'  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement