Advertisement

Yuzvendra Chahal and Dhanashree Anniversary: जॉस बटलर हैं धनश्री चहल के ससुर, अश्विन ननदोई, चौंकिए नहीं वीडियो देखें

Rajasthan Royals Video: राजस्थान रॉयल्स ने युजवेंद्र चहल और धनश्री को एनिवर्सरी पर विश किया है. अश्विन और बटलर का चहल से रिश्ता जान हैरान हो जाएंगे.

Yuzvendra Chahal and Dhanashree Anniversary: जॉस बटलर हैं धनश्री चहल के ससुर, अश्विन ननदोई, चौंकिए नहीं वीडियो देखें

Chahal-Dhanshree Anniversary video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राजस्थान रॉयल्स अक्सर ही अपने ट्वीट करने के दिलचस्प अंदाज की वजह से चर्चा में रहती है. इस बार टीम के स्टार स्पिनर और आईपीएल 2022 के पर्पल कैप विनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को एनिवर्सरी पर विश किया है. चहल और धनश्री के खास दिन पर फ्रेंचाइजी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें फिल्म हम साथ-साथ हैं के पैरोडी गाने पर कपल को बधाई दी गई है. खास बात यह है कि इस वीडियो में जॉस बटलर और उनकी पत्नी ससुर और सास की भूमिका में दिखाया गया है.  

राजस्थान रॉयल्स के वीडियो पर आ रहे मजेदार कमेंट 
राजस्थान रॉयल्स के इस वीडियो पर फैंस भी फनी कमेंट कर रहे हैं. सबसे मजेदार तो यह है कि वीडियो में जॉस बटलर को युजवेंद्र चहल के पिताजी और धनश्री के ससुर के तौर पर दिखाया गया है. आर अश्विन और उनकी पत्नी प्रीति को रोमांटिक ननद और ननदोई के तौर पर दिखाया गया है. 

बटलर को परिवार का मुखिया बताने के बाद से फैंस कमेंट में पूछ रहे हैं कि क्या वही अगले सीजन के कप्तान होंगे. हालांकि अब तक ऐसी कोई चर्चा फ्रेंचाइजी की ओर से अब तक नहीं की गई है. बटलर और उनकी पत्नी को सास-ससुर बताने पर फैंस जरूर खूब मजे ले रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: अर्जेंटीना की फैंस ने कतर की पाबंदियों का दिया करारा जवाब, नो ब्रा डे के तौर पर मनाई विक्ट्री परेड 

सोशल मीडिया पर हुई थी धनश्री और चहल की मुलाकात 
सोशल मीडिया पर युजवेंद्र चहल और धनश्री सबसे लोकप्रिय कपल में से हैं. दोनों के इंस्टा रील और वीडियो काफी फेमस होते हैं. कोरोना लॉकडाउन के दौरान युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया पर ही धनश्री को कॉन्टैक्ट किया था. इसके बाद दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई और अगस्त 2020 में दोनों ने सगाई की थी. 2020 में ही दोनों की शादी हुई थी. कुछ दिन पहले घुटने में चोट की वजह से धनश्री की सर्जरी भी हुई थी. चहल को फिलहाल बांग्लादेश दौरे के लिए नहीं चुना गया है और माना जा रहा है कि श्रीलंका के खिलाफ उनकी टीम में वापसी हो सकती है.  

यह भी पढ़ें: पहले दिन उमेश-अश्विन के सामने ढेर हुए बांग्लादेश के शेर, 227 रनों पर सिमटी पारी 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement