स्पोर्ट्स
बीसीसीआई ने खिलाड़ियों पर विदेशी दौरे पर फैमिली को ले जाने पर रोक लगा दी है, जिसका योगराज सिंह ने समर्थन किया है.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के लिए नए नियम लागू किए हैं. इन नियमों में विदेशी दौरे के लिए खिलाड़ियों के साथ उनकी पत्नियां और गर्लफ्रेंड के जाने पर रोक लगा दी है. हालांकि अगर कोई प्लेयर नियम का उल्लंघन करता है, तो उसे सजा भुगतनी पड़ेगी. हालांकि युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने बीसीसीआई के समर्थन किया है और भारतीय खिलाड़ियों पर रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है.
भारतीय खिलाड़ियों पर भड़के योगराज
योगराज सिंह ने बीसीसीआई के इस नियम का समर्थन किया है. योगराज ने इंडियन प्लेयर को लेकर कहा, "जब कोई भी टीम किसी दूसरे देश का दौरा कर रही है, तो साथ में परिवार को ले जाने का क्या मतलब है. इससे आपको ध्यान भटकता है." दरअसल, बीसीसीआई के इस नियम के तहत अगर टीम 45 दिनों का दौरा करती है, तो खिलाड़ी का परिवार सिर्फ 14 दिन तक साथ रह सकता है.
पत्नियोंको क्रिकेट के बारे में क्या पता-योगराज
योगराज सिंह ने कहा, "अगर आप रिटायर है, तो आप कुछ भी कर सकते हैं. लेकिन अगर आप देश के लिए खेल रहे हैं, तो अपने शेफ को साथ लेकर चलना एक बोझ बन जाता है. वास्तव में पत्नियों को क्रिकेट के बारे में कोई जानकारी नहीं होती है. ऐसे में आप अपने बच्चे और पत्नियों को साथ क्यों रखना चाहेंगे. जब आप खेल रहे होते हैं, तो आपके लिए टीम आपकी फैमिली होनी चाहिए. मुझे नहीं लगता है कि इसकी जरूरत है. मैं इसके पूरी तरह से खिलाफ हूं."
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले बीसीसीआई ने लिया फैसला
आपको बता दें कि बीसीसीआई ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले खिलाड़ियों पर परिवार को ले जाने पर रोक लगाई है. क्योंकि टीम इंडिया को आईसीसी टूर्नामेंट के लिए दुबई का दौरा करना है. बीसीसीआई आईसीसी इवेंट के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है, जिससे मोहम्मद सिराज की छुट्टी कर दी गई है. जबकि शमी और बुमराह की वापसी हुई है.
यह भी पढ़ें- Manu Bhakar पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क दुर्घटना में हुई नानी और मामा की मौत
खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.