Advertisement

Watch: योगराज सिंह ने अपनी लाइफ को लेकर खोले कई राज, बोले- 'मैं खुदा का अवतार हूं'

Yograj Singh: युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने अपनी लाइफ को लेकर कई बड़े राज खोले हैं. इतना ही नहीं उन्होंने औरतों का अपमान भी कर दिया है.

Latest News
Watch: योगराज सिंह ने अपनी लाइफ को लेकर खोले कई राज, बोले- 'मैं खुदा का अवतार हूं'

योगराज सिंह

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने कई ऐसी बातें की है, जिनसे फैंस काफी निराश हो गए हैं. इतना ही नहीं उन्होंने खुद को खुदा का अवतार भी बता दिया है. इसके अलावा औरतों के लिए भी अपमानजनक बातें की है. इसके अलावा उन्होंने अपनी लाइफ को लेकर कई राज खोले हैं. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है. 

योगराज ने कही ये बात

योगराज ने पोडकास्ट में कहा, "मैं चंडीगढ़ के लिए ट्रेन में चढ़ गया और मुझे उस यात्रा के साथ अपने भरोसे के मुद्दों पर शुरुआत भी नहीं करनी पड़ी और खुद को कुछ शीर्ष स्तरीय एथलेटिक गियर में तैयार किया, क्यों, किसी और से नहीं बल्कि उस आदमी से मिलना जो खुद को द लायन द एम्परर ऑफ द यूनिवर्स कहता है और वो आदमी जिसने हमें दो विश्व कप दिलाये हों."

गलत देश में हुआ जन्म

योगराज सिंह से जब पूछा गया कि क्या वो गलत देश में पैदा हुए हैं. इसपर उन्होंने कहा, "हां मुझे लगता है कि मैं गलत देश में पैदा हुआ है. मुझे ऑस्ट्रेलिया में पैदा होना चाहिए. ऑस्ट्रेलिया का ब्रिस्बेन काफी सही है."

मैं खुदा का अवतार- योगराज सिंह

योगराज सिंह ने कहा, "मुझे लगता है कि मैं खुदा का अवतार हूं. लेकिन मैं सोचता हूं कि मैं सबको माफ नहीं कर सकता हूं. मुझे लगता है कि मुझे माफ करना आना चाहिए. मैं खुध थेरेपिस्ट हूं और मैं आदमी का जीवन बदल सका हूं. शेरों को थेरेपिस्ट की नहीं बल्कि प्यार की जरूरत होती है."

टीचर से हुआ प्यार-योगराज

योगराज ने अपने बचपन को याद करते हुए कहा, "जब मैं छठी क्लास में था, तो मुझे प्यार हो गया था. मुझे अपन टीचर से प्यार हुआ था. फिर मैंने अपनी पिता से बताया और उनके कहा मुझे शादी करने है. फिर वो मुझे स्कूल ले गए और प्रिसंपल के सामने खड़ा कर दिया. फिर टीचर को बुलाया गया. पिता ने मेरे दो-चार थप्पड़ मारे." 

दिल करता था सुसाइड कर लूं- योगराज

इस वीडियो में योगराज सिंह ने सुसाइड करने की भी बात की है. उन्होंने कहा, "जब मैं रात को सोता हूं और आंख बंद करता हूं, तो मुझे मैदान दिखता है. फिर योगरात स्टार्ट लेता है और बहुत सारे विकेट लिए. काफी तेजी से गेंद फेंकी. ये सब चीजे सोने नहीं देती है. खुदा से पूछता हूं कि ये मेरे साथ क्यों किया. मेरा चैन सुख सब छिन गया है. लेकिन मैं ट्राई कर रहा हूं कि मैं ये सब भूल जाओं. मुझे लगता है कि मैं सुसाइड कर लूं. लेकिन मैं दोबारा जन्म में आओंगा और फिर 200 शतक, 2000 विकेट और 500 कैच लूंगा. मैं ग्रेटेस्ट ऑफ द ऑल टाइम कहलवाउंगा. सबका महीसा बन जाउंगा." 

औरतों को लेकर किया अपमानजनक कमेंट

जब योगराज सिंग से पूछा गया कि प्यार क्या चीज है और क्या औरत घर चला सकती है, तो इसपर योगराज ने कहा, "आपने इंदिरा गांधी को देखा है. उन्होंने देश को चलाया और देश को पुरी तरह बर्बाद कर दिया. इसी तरह औरत अगर घर चलाएगी, तो सिर्फ सत्यानश होगा. औरत सिर्फ सोने के लिए होती है."

यह भी पढ़ें- पंत, दुबे और गिल Team India से आउट, वापस लौटा ये खूंखार गेंदबाज, चौंका देगा उपकप्तान का नाम

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement