Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

11 साल की उम्र में जीता गोल्ड, वैभव सूर्यवंशी भी छूटे पीछे; जानें एशियन गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाले 6 सबसे युवा एथलीट

Youngest Athletes Win Medal in Asian Games 2026: एशियन गेम्स में पूरे एशिया से कई दिग्गज एथलीट हिस्सा लेते हैं. लेकिन एशियन गेम्स 2026 बेहद खास हो गया है, क्योंकि इस बार एशियाड में 11 साल के बच्चे ने गोल्ड जीता है.

Latest News
11 साल की उम्र में जीता गोल्ड, वैभव सूर्यवंशी भी छूटे पीछे; जानें एशियन गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाले 6 सबसे युवा एथलीट

Youngest Athletes Win Medal in Asian Games 2026 (Photo IANS)

Add DNA as a Preferred Source

एशियन गेम्स में पूरे एशिया से कई दिग्गज एथलीट हिस्सा लेते हैं. लेकिन एशियन गेम्स 2026 बेहद खास हो गया है, क्योंकि इस बार एशियाड में 11 साल के बच्चे ने गोल्ड जीता है. सिर्फ ये ही नहीं, भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने भी 15 साल की उम्र में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा है. वैभव के हिस्सा लेने से फैंस सोच रहे होंगे कि वैभव सबसे कम उम्र में गोल्ड जीतने वाले एथलीट बनेंगे. लेकिन ऐसा नहीं, वैभव ने गोल्ड तो जीता है, लेकिन वो सबसे कम उम्र में गोल्ड जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं. एशियन गेम्स का 20वां संस्करण पूरा हो गया है और इस बार कई युवा खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर इतिहास रचा है.

एशियन गेम्स 2026 में सबसे ज्यादा मेडल चीन ने जीते हैं, जबकि मेजबान देश जापान भी दूसरे स्थान पर रहा. चीन ने 169 गोल्ड सहित 341 मेडल अपने नाम किए हैं. हालांकि, चीन और जापान के बीच 72 मेडल का फर्क है. क्योंकि जापान 83 गोल्ड के साथ 269 मेडल जीत सका. हालांकि. भारत ने काफी दमदार प्रदर्शन किया और मेडल टैली में चौथे स्थान पर खत्म किया है. भारत ने 21 मेडल समेत 85 पदक जीते हैं. 

गोल्ड जीतने वाले सबसे युवा एथलीट

एशियन गेम्स 2026 में सिर्फ सबसे कम उम्र में युकी कुरिहारा ने गोल्ड मेडल जीता है, जिन्होंने वैभव सूर्यवंशी का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. युकी ने 11 साल की उम्र में ई-स्पोर्ट्स (प्युओ प्युओ चैंपियंस) में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. युकी के बाद वैभव सूर्यवंशी का नाम है. वैभव ने 15 साल की उम्र में क्रिकेट में गोल्ड अपने नाम किया है. इसके साथ, भारत की तीरंदाजी में वूमेंस इंडिविजुअल रिकर्व में कुमकुम मोहोद ने गोल्ड जीत है, जिनकी उम्र में 17 साल है. एशियन गेम्स 2026 में सिर्फ तीन ही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने सबसे कम उम्र में गोल्ड जीता है. हालांकि, वैभव भारत के लिए गोल्ड जीतने वाले सबसे युवा एथलीट भी बन गए हैं.

एशियन गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाले सबसे युवा एथलीट

युकी कुरिहारा (Yuki Kurihara)- जापान के युवा एथलीट युकी कुरिहारा ने ई-स्पोर्ट्स (प्युओ प्युओ चैंपियंस) में सिर्फ 11 साल की उम्र में गोल्ड मेडल जीता है. 

कू योंग-यान (Ku Yong-yan)- चीन के युवा एथलीट कू योंग-यान ने कू योंग-यान (Ku Yong-yan) में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था. 

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi)- भारतीय क्रिकेट वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट में 15 साल की उम्र में गोल्ड मेडल जीता है और वो भारत के सबसे युवा खिलाड़ी हैं, जिन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. 

कुमकुम मोहोद- आर्चरी में वूमेंस इंडिविजुअल रिकर्व में कुमकुम मोहोद ने 17 साल की उम्र में गोल्ड मेडल जीता है. कुमकुम इतनी कम उम्र में गोल्ड जीतने वाली भारत की दूसरा युवा एथलीट हैं. 

अनाहत सिंह- स्क्वैश (महिला सिंगल्स) में सिल्वर मेडल जीतने वाली अनाहत सिंह ने 18 साल की उम्र में पदक जीतकर इतिहास रचा है. 

पृथिका प्रदीप- 17 साल के पृथिका प्रदीप ने तीरंदाजी (कंपाउंड टीम) में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. हालांकि, इस लिस्ट में प्रदीप चौथे एथलीट हैं, जिन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. 

एशियन गेम्स 2026 की मेडल टैली

  • चीन- 169 गोल्ड, 89 सिल्वर और 83 ब्रांज (341 मेडल)
  • जापान- 83 गोल्ड, 93 सिल्वर और 91 ब्रांज (267 मेडल)
  • साउथ कोरिया- 38 गोल्ड, 43 सिल्वर और 68 ब्रांज (149 मेडल)
  • भारत- 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रांज (85 मेडल)
  • उज्बेकिस्तान- 21 गोल्ड, 25 सिल्वर और 24 ब्रांज (70 मेडल)

भारत ने एशियन गेम्स में दो बार जीता 20 से ज्यादा गोल्ड

एशियन गेम्स के इतिहास में भारत ने सिर्फ दूसरी बार 20 से ज्यादा गोल्ड अपने नाम किया है. इससे पहले एशियन गेम्स 2023 में भारत ने 28 गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. इसके अलावा, अब 2026 में दूसरी बार 20 से ज्यादा यानी 21 गोल्ड पदक जीते हैं. पिछली बार की तुलना में इस बार भारत ने 7 गोल्ड कम जीते हैं. पिछली बार कई खेल ऐसे थे, जिसमें भारत ने गोल्ड जीता था, वो इस बार एशियाड का हिस्सा नहीं थे. इस बार कुछ नए खेल भी जोड़े गए थे. 

Advertisement
Advertisement

Advertisement